धनबाद। मानसून के आगमन के साथ ही 20 दिनों से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मानसून सीजन में अब तक 475.9 मिमी बारिश हो चुकी है। सामान्य से 66 फीसदी अधिक बारिश के साथ धनबाद उत्तर-पूर्वी जिलों में शीर्ष पर है। मंगलवार को दिनभर मौसम बदलता रहा। कभी धूप खिली तो कभी बूंदाबांदी हुई। सुबह से रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम में बदलाव का दौर अगले दो दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान धूप खिलेगी और बीच-बीच में बारिश भी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि बंगाल के तटीय इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय रहा। चक्रवाती घेरे के रूप में अगले दो दिनों में इसके झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे दो दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


