पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 1.11 करोड़ लोगों को बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के 1.11 करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों को आज मुख्यमंत्री डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1227.27 करोड़ रुपये की पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। यह पहली बार होगा जब लाभार्थियों को बढ़ी हुई मासिक पेंशन राशि 1100 रुपये मिलेगी, जिसे पहले 400 रुपये प्रति माह से बढ़ाया गया था। इस फैसले का लाभ विशेष रूप से बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगजनों को मिलेगा। राज्यभर में होगा भव्य आयोजन राज्य सरकार चुनावी साल में इस कार्यक्रम…
Author: डेस्क एडिटर
पिछरी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि प्राप्त करने के बावजूद कई लाभुकों द्वारा आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को बोकारो डीडीसी के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) वंदना सोवेलकर एवं पेटरवार बीडीओ संतोष महतो ने पिछरी उतरी पंचायत के विभिन्न मुहल्लों में पांच लाभुकों के आवास स्थलों की जांच की। जांच के दौरान रोहनियाडीह की लाभुक बेबी देवी रोजगार के सिलसिले में छह माह से राज्य से बाहर पाई गईं। उन्होंने 40 हजार रुपये की निकासी की थी, लेकिन आवास निर्माण शुरू नहीं किया। डीटीओ…
रांची…राजधानी रांची में अरगोड़ा अंचल ऑफिस के समीप पानी टंकी के पास ट्रांसफार्मर में आज गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गयी. जिससे ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया. घटना दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही है. ट्रांसफार्मर में आग लगते ही फायर ब्रिगेड को तुरंत इसकी सूचना दी गयी. तत्काल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. जिससे बड़ी घटना समय रहते टल गयी. जल्द बदला जायेगा ट्रांसफार्मर आग बुझाने घटनास्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने इस घटना पर कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया. उधर बिजली विभाग के…
Ranchi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल नहीं हुईं. बंगाल सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगी. उनकी जगह चंद्रिमा भट्टाचार्य बैठक में शामिल होंगी और पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करेंगी. उनके साथ राज्य के मुख्य सचिव और वित्त सचिव भी रहेंगे. क्षेत्रीय परिषद की बैठक में 4 राज्यों के सीएम होते हैं शामिल रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बंगाल के अलावा बिहार, झारखंड और ओडिशा के प्रतिनिधि भाग ले…
खूंटी..खूंटी जिले से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मजदूरों को उनकी मेहनत के बदले नकली नोट देने का मामला इन दिनों खूब चर्चा में है. तोरपा प्रखंड क्षेत्र के ऐरमेरे ग्राम प्रधान बेर्नाड आइंड ने वन विभाग के गार्ड राहुल महतो पर नकली नोट देने का आरोप लगाया है. ग्राम प्रधान का कहना है कि उन्हें यह नोट मजदूरों का भुगतान करने के लिए वन विभाग के गार्ड के द्वारा रविवार को दिए गए थे. क्या है पूरा मामला? इस संबंध ग्राम प्रधान बेर्नाड आइंड का कहना है कि एरमेरे गांव में वन विभाग के…
जमशेदपुर…पूर्वी सिंहभूम में हुई भारी बारिश के बाद स्वर्णरेखा और खरकई नदियां उफान पर हैं. दोनों नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी हैं. इसलए बृहस्पतिवार को अलर्ट जारी किया गया. प्रशासन की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. हालांकि, सुबह से बारिश नहीं हुई है. आदित्यपुर में खरकई का जलस्तर 129.96 मीटर बयान में बताया गया है कि जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर पुल पर खरकई नदी का जलस्तर 129.96 मीटर है. खतरे का निशान 129 मीटर पर है.…
फतेहाबाद)। भट्टूकलां पुलिस ने चार किलो 100 ग्राम गांजा पकड़े जाने के मामले में आगे कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहन लाल पुत्र रूपराम निवासी गांव कालवास, थाना साहा, जिला चुरु, राजस्थान के रूप में हुई है। गुरूवार को यह जानकारी देते हुए भट्टूकलां थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि 23 मई को एवीटी स्टाफ फतेहाबाद की टीम एएसआई सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में गश्त पर थी। जब टीम गांव बोदीवाली से डिंग मंडी रोड की ओर जा रही थी, तो रास्ते में एक व्यक्ति सडक़ किनारे हाथ में प्लास्टिक का कट्टा…
भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पूर्व प्रवर्तन अधिकारी श्यामलाल अखंड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की भोपाल इकाई ने उज्जैन और इंदौर में स्थित लगभग 51 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) 2002 के तहत की गई है। ईडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उक्त जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह संपत्ति श्यामलाल अखंड, उनकी पत्नी और बेटे के नाम पर खरीदी गई थी। जांच में सामने आया है कि अखंड ने 2009 से 2019 के बीच…
कोलकाता। पिछले कुछ महीनों से बंगाल के प्रवासी श्रमिकों के साथ अन्य राज्यों में लगातार हिंसा और शोषण के आरोप सामने आ रहे हैं। कहीं मारपीट, कहीं पहचान पत्र छीनने की घटनाएं, तो कहीं मजदूरी हड़पने जैसे मामलों को लेकर पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता की भी शिकायत की है। अब इस मुद्दे पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति तपोब्रत चक्रवर्ती की खंडपीठ ने राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत को निर्देश दिया है कि वे सचिव स्तर से नीचे के नहीं, बल्कि वरिष्ठ अधिकारी की तत्काल नियुक्ति करें, जो ओडिशा सरकार के साथ…
जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से बलात्कार और हत्या के मामले में तीन लोगों को फांसी की सजा सुनाई है। उल्लेखनीय है कि 2020 में रहमान अली नामक के एक व्यक्ति ने नाबालिग को उसके घर से बुला कर ले गया था। इसके बाद रहमान अली और उसके दो साथियों ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। बाद में सबूत मिटाने के लिए नाबालिग की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया गया था। जलपाईगुड़ी जिले राजगंज थाने की पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर…

