Author: डेस्क एडिटर

Ranchi: राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कृष अंसारी द्वारा अस्पताल में रील बनाने की घटना को नादानी करार दिया है. साथ ही यह भी कहा है कि रिम्स प्रबंधन ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है, इसलिए इसे निरीक्षण नहीं माना जा सकता है.स्वास्थ्य मंत्री के पुत्र द्वारा रिम्स में रील बनाने, बैक ग्राउंड में म्यूजिक और गाना डाल कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की घटना पर मचे हंगामे के बाद वित्त मंत्री भी उसके बचाव में उतर आये हैं. इस प्रकरण में उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी किया. इसमें कृष से हुई बातचीत के आधार पर यह…

Read More

रांची-झारखंड में एक बार फिर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो 24 और 25 जुलाई को राज्य के दक्षिण-पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आम लोगों से सावधान रहने की अपील की गयी है. मानसून का फिर दिखेगा रौद्र रूप झारखंड में मानसून फिर रौद्र रूप दिखा सकता है. 24 जुलाई को राज्य के पूर्वी भागों (बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज)में…

Read More

रांची/विमानन कंपनी ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ ने अपने यात्रियों से माफी मांगी है. साथ ही कहा है कि कंपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. एयर इंडिया एक्सप्रेस की माफी एक दिन बाद आयी है, जब रांची-दिल्ली मार्ग की एक उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण उसे रद्द करना पड़ा था. इसकी वजह से यात्रियों को असुविधा हुई थी. रांची-दिल्ली विमान को कर दिया गया था रद्द सोमवार को विमानन कंपनी ने खेद व्यक्त किया और कहा कि वह अपने परिचालन में सुरक्षा को प्राथमिकता देती है. रांची-दिल्ली मार्ग पर उड़ान रद्द होने से रविवार शाम को रांची के बिरसा मुंडा…

Read More

चतरा। चतरा जिले के प्रतापपुर में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 ममता वाहन को बुलाया गया. लेकिन हुआ ये कि प्रतापपुर में सड़क और पुल की कमी के कारण एंबुलेंस गांव तक पहुंच ही नहीं सकी. अंत में ग्रामीणों ने वही किया जो कई बार हमें देखने या सुनने को मिलता है. महिला को खाट के सहारे अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया. बीमार बेटे को खाट पर टांगकर पहुंचाया था अस्पताल मालूम हो यह कोई पहला मामला नहीं है.…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट में दो जजों की बेंच ने एक अजीबोगरीब फैसला दिया, जो चर्चा का विषय बन गया. बेंच के दो जजों ने पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या के मामले में अलग-अलग फैसला सुनाया है. एक ने आरोपी को बरी कर दिया है, जबकि दूसरे ने उसकी फांसी की सजा बरकरार रखी है दोनों जजों के फैसले अलग-अलग जानकारी के अनुसार, जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने दोनों सजायाफ्ताओं की फांसी की सजा के खिलाफ अपील को स्वीकार करते हुए उन्हें फांसी की सजा से बरी कर दिया. वहीं, जस्टिस संजय प्रसाद ने राज्य सरकार की अपील को…

Read More

झारखंड…झारखंड के सभी पीडीएस दुकानदारों की मनमानी पर जल्द ही रोक लगने वाली है. झारखंड के सभी 24 जिलों में 1 सितंबर से स्मार्ट पीडीएस योजना लागू हो जायेगी. इसके बाद राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जैसे ही लाभुकों को अनाज मिलेगा, केंद्र सरकार तक तुरंत यह सूचना पहुंच जायेगी. इससे केंद्र को पता रहेगा कि झारखंड में कितने लाभुकों को कितनी मात्रा में कब और किस दिन अनाज मिला है. सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कार्यकुशलता में सुधार और लाभार्थियों तक इसकी पहुंच बढ़ाना इस योजना का मुख्य लक्ष्य है.वर्तमान में राज्य के छह जिलों में स्मार्ट पीडीएस योजना…

Read More

झारखंड…झारखंड की बंद पड़ी कोयला खदानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. जानकारी के अनुसार, राज्य में तीन कोयला खनन कंपनियां हैं. इनमें सीसीएल, बीसीसीएल तथा इसीएल के कुछ हिस्से हैं.तीनों कोयला कंपनियों के इलाकों में दर्जनों ऐसी खदानें हैं, जो खनन के बाद उपयोग में नहीं हैं. इन्हें बतौर पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना पर राज्य सरकार और सीसीएल काम करेंगे. इस पहल से पर्यटकों को कोयला खदानों, खनन तकनीक और औद्योगिक प्रक्रियाओं की झलक देखने को मिलेगी.सीसीएल निदेशक ने बताया कि हम लोगों ने मिलकर खदानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने…

Read More

पलामू। हैदरनगर अंचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोकरहर कला की वर्षों से उपेक्षित पड़ी शत्रु संपत्तियों को एक बार फिर से नीलामी के लिए बाजार में लाया जा रहा है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह ई-नीलामी आगामी 12 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह वही संपत्तियां हैं, जिनकी पूर्व में भी नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन वह किसी कारणवश बीच में ही रद कर दी गई थी। अब दोबारा इन्हें बिक्री के लिए ऑनलाइन माध्यम से सार्वजनिक बोली में लाया जा रहा है। अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि इस बार नीलामी प्रक्रिया को…

Read More

रांची। नगर निगम क्षेत्र में ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने बताया कि ट्रैफिक को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सभी स्टेकहोल्डर्स की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन हो रहा है, जिसके कारण कई स्थानों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। अगस्त 2024 में आरटीए द्वारा आटो के लिए 17 रूट निर्धारित किए गए थे, जबकि रांची नगर निगम ने ई-रिक्शा के लिए 113 रूट तय किए थे। पूर्व प्रशासक अमीत कुमार द्वारा घोषित रूटों…

Read More

चाईबासा। शहर के छोटा नीमडीह मोहल्ले में युवक को घर से बाहर बुलाकर सिर में गोली मारकर की गयी हत्या में पांच लोग शामिल थे।इस गोलीकांड से जुड़े दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके नाम 28 वर्षीय अभिजीत अधिकारी और 20 वर्षीय सौरभ राज उर्फ विक्टर हैं। अभिजीत छोटा नीमडीह का ही रहने वाला है। कुछ समय से वह दुम्बीसाई स्थित यमुना निवास में पुत्कर देवगम के घर में किरायेदार के रूप में रह रहा है।दूसरा आरोपित सौरभ राज उर्फ विक्टर न्यू कॉलोनी टुंगरी में नेहरू चौक के पास रहता है। मृतक सुमित सिंह यादव के पिता…

Read More