रांची। झारखंड के पथ निर्माण विभाग की तीन परियोजनाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दी है. इससे रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पहले से और स्मूथ हो जाएगी. जिन तीन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गयी है, उनमें अरगोड़ा चौक वाया कटहल मोड़ चापू टोली एलिवेटेड फ्लाईओवर, करमटोली मोरहाबादी से साइंस सिटी तक फ्लाईओवर और सांइस सिटी से रिंगरोड फोर लेन एवं रांची रेलवे स्टेशन के पीछे से एयरपोर्ट तक एलिवेटेड कॉरिडोर एवं फोरलेन को सीएम ने मंजूरी दे दी है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग की तीन परियोजनाओं का प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन) देखने के बाद स्वीकृति दी…
Author: डेस्क एडिटर
हिमाचल …महाभारत में आपने द्रौपदी और उनके पांच पतियों की कहानी जरूर सुनी होगी. लेकिन अगर हम कहे कि आज के दौर में एक महिला के दो या उससे अधिक पति हो सकते हैं, तो क्या आप यकीन करेंगे. शायद नहीं. मगर भारत के एक हिस्से में अभी भी ये परंपरा जिंदा है, जहां एक महिला के एक से अधिक पति होना न तो अजीब माना जाता है, न ही गैरकानूनी. इसे बहुपति प्रथा कहा जाता है. हिमाचल में दो भाइयों ने की एक लड़की से शादी हाल ही में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई इलाके से ऐसी…
धनबाद( धनबाद जिले के झरिया कस्बे में जमीन धंसने से वहां खड़ा एक मिनी ट्रक गड्डे में जा गिरा. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने बताया कि झरिया थाना क्षेत्र में व्यस्त इंदिरा चौक के नजदीक एक वर्कशॉप के पास शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे पर हुई इस घट घटना के बाद पूरे इलाके की हुई घेराबंदी झरिया थाना प्रभारी शशिरंजन कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं…
रांची-झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बेटे कृष अंसारी के वायरल वीडियो पर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा है कि सच्चाई को समझें. उनके बेटे कृष को गलत तरीके से घसीटा जा रहा है. कृष अंसारी को लेकर जो बातें फैलायी जा रही हैं, वो निराधार, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण हैं. उन्होंने कहा है कि कृष अंसारी किसी निरीक्षण या नेतागिरी के लिए रिम्स नहीं गया था. वह तो अपने शिक्षक आदित्य कुमार झा के पिता को देखने रिम्स गया था. पापा, लोगों की मदद करना क्या गुनाह है? बेटे के इस सवाल…
वाशिंगटन, । संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने दुनिया के प्रमुख मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक के अखबार द वाल स्ट्रीट जर्नल पर छपी एक खबर पर मोटा हर्जाना मांगा है। उन्होंने रूपर्ट मर्डोक, द वाल स्ट्रीट जर्नल, न्यूजकॉर्प के खिलाफ मुकदमा दायर कर हर्जाना के रूप में 10 अरब डॉलर दिलाने की मांग की है। वह द वाल स्ट्रीट जनरल में जेफरी एपस्टीन को ‘कभी लिखे गए उनके कथित अश्लील पत्र’ के छापने से आगबबूला हैं। सीएनबीसी की खबर के अनुसार, द वाल स्ट्रीट जर्नल में छपी विशेष खबर में दावा किया गया है कि ट्रंप ने…
इंफाल। मणिपुर पुलिस द्वारा बीते 24 घंटे में चलाये गये अभियान में व्यापक सफलता प्राप्त की है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि नंबोल थाना क्षेत्र के तहत तिड़ीम रोड स्थित लैमाराम लामखाई से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन प्रीपाक के एक कैडर को गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान लैमाराम मामांग लेकाई, नंबोल थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय लीचोम्बम अजीतकुमार सिंह उर्फ इनाओतोम्बा के रूप में हुई है। अजीत कुमार पर सरकारी कर्मचारियों, व्यापारियों, अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेजों से जबरन वसूली करने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स डेल्टा कार, एक मोबाइल…
कांकेर/रायपुर,। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आतुरगांव में रात लगभग एक बजे कार (स्विफ्ट डिजायर) हादसे में चार युवकों की जान चली गई। यह कार मूरवैंड से कांकेर जा रही थी। नेशनल हाइवे-30 पर अचानक पुल से टकराई कार में आग लग गई। कार सवार चार युवक जिंदा जल गए।दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। कांकेर के पुलिस एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया है कि आतुर गांव के पास पुल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गई है। तेज रफ्तार की वजह से चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और वह पुल की रेलिंग से टकरा गई।…
कुल्लू। कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक मार्ग पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने शुक्रवार बीती रात नशा तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 31,000 रुपये की नगदी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसा नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू की टीम इलाके में गश्त पर थी। जब टीम सेऊबाग क्षेत्र में पहुंची तो वहां मौजूद दो व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए और छिपने का प्रयास करने लगे। संदेह के आधार पर टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के…
पटना। बिहार में दाे दिन पहले तक लगातार हाे रही बारिश शाैर नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण गंगा नदी रौद्र रूप ले चुकी है। राजधानी पटना में गंगा के कई घाटों पर पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर आ चुकी है,जिससे दियारा और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जल संसाधन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है और बांधों की 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी है। हर पल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं। जिला प्रशासन ने राहत और बचाव की व्यापक तैयारियां की हैं। पटना के…
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर वन भूमि पर कब्ज़ा कर उगाए हज़ारों सेब और नाशपाती व अन्य फलदार पेड़ों की कटान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया है। शुक्रवार शाम को राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में तय किया गया कि हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने भी कहा है कि सरकार कानूनी दृष्टि से हर पहलू पर गंभीरता से विचार कर रही है, ताकि किसानों और बागवानों के हितों की रक्षा की जा सके। गौरतलब…

