Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»पलामू»शत्रु संपत्तियां की फिर होगी नीलामी, 12 अगस्त को ऑनलाइन लगेगी बोली
पलामू

शत्रु संपत्तियां की फिर होगी नीलामी, 12 अगस्त को ऑनलाइन लगेगी बोली

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 20, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पलामू। हैदरनगर अंचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोकरहर कला की वर्षों से उपेक्षित पड़ी शत्रु संपत्तियों को एक बार फिर से नीलामी के लिए बाजार में लाया जा रहा है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह ई-नीलामी आगामी 12 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

यह वही संपत्तियां हैं, जिनकी पूर्व में भी नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन वह किसी कारणवश बीच में ही रद कर दी गई थी। अब दोबारा इन्हें बिक्री के लिए ऑनलाइन माध्यम से सार्वजनिक बोली में लाया जा रहा है।

अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि इस बार नीलामी प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां कर ली गई हैं। यह नीलामी सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक चलेगी।

यह कार्यवाही शत्रु संपत्ति अभिरक्षक, कोलकाता कार्यालय की देखरेख में संपन्न होगी। प्रस्तावित नीलामी में खेसरा संख्या 476, 598, 629, 676, 1340, 1616, 1617, 1734 तथा 454/2068 शामिल हैं, जो सभी मोकरहर कला गांव, हैदरनगर प्रखंड और जिला पलामू में स्थित हैं।

इन भूमि संपत्तियों का कुल क्षेत्रफल और उनका वर्तमान मूल्यांकन अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन प्रशासन का मानना है कि इनका बाजार मूल्य लाखों में है।

शत्रु संपत्तियां क्या हैं?

बताते चलें कि शत्रु संपत्तियां उन लोगों की मानी जाती हैं जो भारत-पाक विभाजन या 1965 और 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान या चीन जाकर बस गए और उनकी संपत्तियां भारत में छोड़ दी गईं। भारत सरकार इन संपत्तियों को ‘शत्रु संपत्ति’ घोषित कर कब्जे में ले चुकी है। इन्हें अब आम जनता को नीलामी के जरिए बेचा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

पलामू में फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार, 6 साल से कर रहा था ठगी

January 3, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे, जेवर कारोबारी से करने पहुंचे थे वसूली

December 26, 2025

जेवर व्यवसायी से मांगी एक करोड़ रंगदारी, गैंगस्टर प्रिंस खान ने भेजा वॉइस मैसेज

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.