मीरजापुर। सावन का महीना जहां शिव भक्तों के लिए आस्था और भक्ति का पर्व लेकर आता है, वहीं अहरौरा नगर के मोहल्ला गोला लाला में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में अकल्पनीय घटना घट गई। श्रद्धालु उस समय हैरान रह गए जब बुधवार की सुबह मंदिर पहुंचने पर उन्हें शिवलिंग गायब मिला। सावन में शिवलिंग की रहस्यमयी चोरी ने न सिर्फ पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया, बल्कि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। मोहल्ले के प्रेमचंद्र केशरी, प्रेम केशरी, राजेश कुमार, प्रज्वल केशरी और सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि वर्षों पुराना…
Author: डेस्क एडिटर
पूर्वी सिंहभूम। धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के जमुनिया स्थित अवैध खदान में चाल धंसने से नौ मजदूरों की मौत की घटना पर पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि घटना के बाद खनन माफिया मृतकों के शव छुपाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनचुन नामक व्यक्ति इस अवैध खनन गतिविधि में संलिप्त है और उसे प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है। सरयू राय ने लिखा है कि बाघमारा, धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध…
पलामू। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में घटित चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पलामू पुलिस द्वारा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए ठोस पहल की गई है। इसी क्रम में छह मोटरसाइकिल सवार अपराधियों की तस्वीरे लगी एक वांटेड का पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें अज्ञात बाइक सवार अपराधियों की सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये की नगद इनाम राशि देने की घोषणा की गई है। जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने बुधवार को पोस्टर जारी कर स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूर्णतः गोपनीय…
रांची। नगर विकास और आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और लोकसभा सांसद विजय कुमार हांसदा के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से बुधवार को शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से राज्य के छह ज़िलों धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में स्थित जिला अस्पतालों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों में अपग्रेड करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। मंत्री सुदिव्य कुमार…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचकर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उन्हें दी जा रही चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी ली। हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु से उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने मौके पर घोषणा की कि झारखंड में जल्द ही न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी, ताकि न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े। मुख्यमंत्री ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई और कहा…
धनबाद। बाघमारा थाना क्षेत्र स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के एरिया ब्लॉक दो स्थित जमुनिया शिव मंदिर के समीप सी-पैच में कोयले के अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां अवैध खनन के दौरान चाल धसने से छह से अधिक मजदूरों की मौत की, जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूरों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि, पुलिस और बीसीसीएल के अधिकारियों द्वारा अब तक घटना की पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार की देर रात दो दर्जन की संख्या में मजदूर बीसीसीएल के जमुनिया शिव मंदिर के समीप बंद…
रांची…रांची नगर निगम लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त कराने के लिए आज निगम की इनफोर्समेंट टीम ने ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।इस दौरान निगम ने नालियों के ऊपर और सड़क के किनारे बने खोमचा, दुकानों, गुमटी और ठेला को हटाया। इसके अलावा मौके पर ही कई अस्थायी ढांचों को तोड़ा गया और जब्त किया गया। बता दें कि आज सुबह से ही निगम की टीम इलाके में पहुंच गई थी। टीम ने ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए बुलडोजर की मदद…
झारखंड..उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति धनखड़ का इस्तीफा मंजूर किया। सोमवार शाम को ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा था। इसके बाद सियासी पारा चढ़ने लगा। विपक्षी पार्टियों ने धनखड़ के इस्तीफे पर सवाल उठाया। इस बीच मंगलवार दिन में राष्ट्रपति ने धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। प्रेसीडेंट के इस्तीफा स्वीकार करते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे मामले पर पहली टिप्पणी की। धनखड़ के इस्तीफे पर क्या बोले पीएम मोदी पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘जगदीप धनखड़ जी…
देवघर..देवघर के बाजला चौक से बंपास टाउन रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार पिता की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 34 वर्षीय आर्किटेक्ट इंजीनियर आलोक कुमार के रूप में हुई है। वह अपने 5 साल के बेटे अर्णव आनंद को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे जमुना जोर के पास संत जेवियर्स स्कूल की बास ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से आलोक सड़क पर गिर पड़े, जबकि उनका बेटा सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। इसके बाद बस आलोक को कुचलते हुए कुछ दूर तक…
रांची ..बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा में करीब 100 एकड़ से अधिक वन भूमि को फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए खरीदे और बेचे जाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। एजेंसी ने इस मामले में ECIR संख्या 6/2025 के तहत केस दर्ज किया है और मुख्य अभियुक्त इजहार हुसैन से जेल में पूछताछ के लिए अनुमति मांगी है। लगातार डॉट इन में छपी विनीत आभा उपाध्याय की खबर के अनुसार, ED की जांच शुरू होने के साथ ही इस भूमि घोटाले में नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले ईडी ने रांची…

