Author: डेस्क एडिटर

जमशेदपुर। टाटानगर आरपीएफ उड़नदस्ता की टीम ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें तीन अपराधियों को पकड़ा है। साथ ही, सात नाबालिग को भी इनके चुंगल से मुक्त कराया है। सभी नाबालिक को काम कराने के लिए मानव तस्कर ओडिशा के संबलपुर ले जा रहे थे प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की है जब टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 22861 इस्पात एक्सप्रेस टाटानगर पहुंची। इस दौरान एक बोगी में आरपीएफ ने ट्रेन के डी-1 और डी-2 कोच की जांच की तो कुछ वयस्कों के साथ सात नाबालिग लड़के यात्रा कर रहे थे। जो मजदूर लग रहे…

Read More

सरायकेला। बीते कुछ महीनों से देशभर में पति की हत्या के कई मामले सामने आये हैं. इसी बीच अब झारखंड से भी एक बेहद ही हैरान करने वाला खौफनाक मामला सामने आया है. सरायकेला-खरसावां जिले में एक पत्नी ने अवैध संबंध के शक में अपने पति का पहले गला रेता और फिर जलाकर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने पति के शव को घर के अंदर बंद कर दिया और अपने बच्चों को लेकर फरार हो गयी है. मृतक की पहचान गिरिडीह निवासी राजेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है. कुछ दिन पहले…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की रविवार को अपने पैतृक गांव बनहोरा में फिर एक बार किसान की भूमिका में नजर आए। बंधु तिर्की सुबह-सुबह हल बैल के साथ अपने खेत में उतरे। सबसे पहले उन्होंने पानी से भरे खेत को जोतने का काम किया, फिर उन्होंने धान की रोपनी भी की। बंधु तिर्की ने कहा कि मेरा मानना है कि आधुनिकता के दौर में बदलाव जरूरी है पर अपनी जमीन और परम्परा से जुड़ाव उससे भी ज्यादा जरूरी है। खेत-खलिहान से ही समृद्ध झारखंड के निर्माण का रास्ता प्रशस्त होता है।…

Read More

लातेहार, । लातेहार जिला मुख्यालय में रविवार को अचानक एक जंगली हाथी आ धमका। शहरी क्षेत्र में जंगली हाथी को देखकर अफरा- तफरी मच गई थी। लगभग 5 घंटे के मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी को जिला मुख्यालय से बाहर खदेड़ा गया। वर्तमान समय में उक्त हाथी लातेहार सदर थाना क्षेत्र के तरवाडीह गांव के आसपास भटक रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह शहर के धरमपुर के एरिया में अचानक जंगली हाथी को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया था। जंगली हाथी के द्वारा यहां एक महिला के घर के बाहर बाउंड्री को…

Read More

रांची-डीएलएसए की ओर से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में आयोजित जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर में आज रविवार को तीन बंदियों को रिहा किया गया. जेल अदालत में सात मामले सुनवाई के लिए रखे गए थे. इनमें तीन बंदी कारामुक्त किए गए. झालसा के निर्देशानुसार रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से आज रविवार को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार यादव, चीफ एलएडीसी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार…

Read More

ओडिशा …ओडिशा में एक छात्रा के आत्मदाह करने के मुद्दे पर देश भर में चल रही राजनीति के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड के लातेहार जिले में यौन अपराध के मामले पर राज्य सरकार को घेरा. लातेहार जिले के एक स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला उठाते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने रविवार को सरकार पर तीखा हमला बोला. BJP: मामले को दबाने का प्रयास कर रहे शिक्षा सचिव और जिला प्रशासन प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अजय साह ने कहा कि झारखंड के वरिष्ठ पदाधिकारी, विशेष रूप से शिक्षा…

Read More

धनबाद…आरपीएफ व जीआरपी के संयुक्त टीम ने धनबाद स्टेशन से 12.1 किलोग्राम गांजा के साथ दो युवकाें को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मंटू कुमार व टुनटुन कुमार करगहर, रोहतास (बिहार) के रहने वाले हैं. उनलोगों के पास सात पैकेट में 12.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब एक लाख 81 हजार 500 रुपये है. गांजा को सासाराम ले जाना था. यह जानकारी आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त एसके मिश्रा और रेल डीएसपी जय गोविंद प्रसाद गुप्ता ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी. मौके पर आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश व जीआरपी के इंस्पेक्टर पंकज कुमार दास…

Read More

रांची…राजधानी रांची में बेखौफ बदमाश लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार, शहर के पुंदाग ओपी क्षेत्र के न्यू पुंदाग सेल सिटी रोड में मां साहेब कांप्लेक्स स्थित श्रेष्ठ ज्वेलर्स सहित तीन दुकानों में चोरी हो गयी. चोर इन दुकानों से नकद समेत सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गये. जिन दुकानों में चोरी हुई, उनमें श्रेष्ठ ज्वेलर्स, परिधान क्रिएसंस और वेराईटी दुकान शामिल हैं. श्रेष्ठ ज्वेलर्स की संचालिका ने दर्ज कराया मामला इस मामले में पटेल नगर हटिया निवासी श्रेष्ठ ज्वेलर्स की संचालिका कुमारी पुष्पांजलि ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में…

Read More

रांची…सार्वजनिक जगहों पर खुद की और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डाल कर रील बनाने वाले कई युवकों के खिलाफ बीते दिनों रांची पुलिस ने कार्रवाई की है. लेकिन, इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. कुछ दिनों पहले रांची से एक और इस तरह का वीडियो वायरल हुआ. अब रांची पुलिस ने वीडियो बनाने वाले युवक को धर-दबोचा है. पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद युवक का एक और वीडियो बनाया गया, जिसमें युवक गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगता नजर आ रहा है. बीच सड़क पर ठाठ से बनाया था रील गिरफ्तार युवक का नाम…

Read More

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत धीराजगंज में शनिवार को एक बंद कमरे के अंदर से पुलिस ने एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया. मृतक की पहचान राजेश कुमार माहथा (31) के रूप में की गयी, जो गिरीडीह जिले के कोयमारा का रहने वाला था. घटना के बाद से युवक के साथ रह रही महिला घर पर ताला बंद करके बच्चों के साथ फरार हो गयी है.

Read More