Ranchi: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका ने ग्रेजुएशन और पीजी स्तर की चार परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया है. साथ ही तीन परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि भी घोषित कर दी है. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बीबीए सेमेस्टर-3, बीसीए सेमेस्टर-3, एमबीए सेमेस्टर-3 और एमसीए सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं 28 जुलाई से आरंभ होंगी. एमबीए और एमसीए सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं 2 अगस्त तक चलेंगी. बीबीए और बीसीए सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं 1अगस्त को संपन्न होंगी. इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय ने संथाल कल्चर स्टडीज सेमेस्टर-1, एलएलबी सेमेस्टर-4 एवं एलएलबी सेमेस्टर-6 की परीक्षाओं के लिए…
Author: डेस्क एडिटर
पूर्वी सिंहभूम,। झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भुवनेश्वर से आने वाला इंडिया वन एयर का 19 सीटर विमान लैंडिंग के दौरान अचानक फिसल गया। विमान रनवे से उत्तर दिशा की ओर घास पर जा रुका। इस विमान में दो पायलट सहित कुल 9 यात्री सवार थे। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।भुवनेश्वर से आने वाले इंडिया वन एयर विमान के सोनारी एयरपोर्ट पर आज सुबह लैंडिंग के समय आए झटके से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और कई यात्री डर के…
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान मंगलवार को रांची पहुंचे. उनके साथ उनके पारिवारिक सदस्य भी आये हैं. राज्य के वरीय अधिकारियों और हाईकोर्ट के जजों एवं एडवोकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने सभी का रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया. जस्टिस तरलोक का हिमाचल प्रदेश से हुआ है झारखंड ट्रांसफर बता दें कि राजभवन में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है. इस समारोह में जस्टिस तरलोक सिंह चौहान चीफ जस्टिस पद की शपथ लेंगे. उनका ट्रांसफर हिमाचल प्रदेश से झारखंड किया गया है.
Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंत्री इरफान अंसारी के पुत्र द्वारा अस्पताल का निरीक्षण करते हुए रील बनाने के मामले में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और राजद की राजनीति परिवार और पैसे के लिए है, इसलिए इरफान के पुत्र का अस्पताल में रील बनाना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है. वे मंगलवार को दुमका परिसदन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. कानून व्यवस्था पर सवाल बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. सरकार हर मोर्चे पर विफल है और जनता की समस्याओं से…
Ranchi : राज्य सरकार ने आइएएस रमेश घोलप को प्रमोशन दे दिया है. उन्हें स्पेशल सेक्रेट्री के पोस्ट पर प्रमोट किया गया है. कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया. घोलप वर्तमान में पेयजल विभाग में पदस्स्थापित हैं. वर्तमान में कोल्हान प्रमंडल के कमिश्नर का पद पिछले 75 दिनों से रिक्त है. वहीं सीइओ जैप आइटी, निदेशक आइटी का पद भी रिक्त पड़ा हुआ है. अभी तक इन पदों पर किसी अफसर की नियुक्ति नहीं हुई है.
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2025 को तंबाकू व धूम्रपान मुक्त घोषित किये जाने के बावजूद मेला क्षेत्र में खुलेआम चिलम, गांजा और तंबाकू उत्पादों की बिक्री की जा रही है. प्रशासन की सख्ती और जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेशों के बावजूद कई दुकानदार आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. इससे मेला क्षेत्र की पवित्रता और आमजन की सेहत दोनों पर खतरा मंडरा रहा है.जानकारी के अनुसार, शिवगंगा के पास श्मशान घाट गेट से भुरभुरा जाने वाले रास्ते पर कई लोग दुकानें सजाकर चिलम और तंबाकू उत्पादों की खुलेआम बिक्री कर रहे हैं. दुकानदार गांजा को पॉकेट में छिपाकर रखते हैं…
पलामू),-झारखंड के पलामू जिले की हुसैनाबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क की उत्तर कोयल नहर के पास देसी कट्टा के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक बिहार के औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के हैं. इनमें अरुण राम का पुत्र सुमेर कुमार और धनराज बैठा का पुत्र रविकांत कुमार शामिल हैं. वे अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहे थे. देसी कट्टे के साथ वे रील बनाते हैं. हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसआई मुकेश सिंह और…
रांची,-झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आज मंगलवार को इंडिगो विमान से 11:55 बजे रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. हाईकोर्ट के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की. इसके बाद वे होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हुए. यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान बुधवार को लेंगे शपथ झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान 23 जुलाई की सुबह 10 बजे राजभवन में झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस पद की शपथ लेंगे. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को पद एवं गोपनीयता की…
Ranchi : आजसू को झटका पर झटका ही मिलता जा रहा है. अब सिंहभूम लोकसभा प्रभारी रही डॉ रीना गोडसोरा ने आजसू का दामन छोड़ दिया है. उन्होंने पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को दे दी है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि वे व्यक्तिगत कारणों से सभी पदों से इस्तीफा दे रही हैं. इधर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने आदेश जारी कर कहा है कि पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के अनुशंसा पर और केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार डॉ. रीना गोडसोरा को तमाम पदों से मुक्त करते हुए पार्टी…
Ranchi: सोमवार को राजधानी में तेज बारिश के दौरान एक हादसा हुआ. मोरहाबादी स्थित दीनदयाल नगर में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के सरकारी आवास की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा अचानक ढह गया.हादसे के वक्त एक बाइक (नंबर JH 01 DS 8584) पर सवार दो युवक वहां से गुजर रहे थे. जो उस दीवार की चपेट में आ गए. जिससे दोनों को चोट लगी है. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. मौके पर पहुंचकर जब स्थिति का जायजा लिया गया, तो पता चला कि आवास की दूसरी ओर की…

