Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खेद जताया, रांची से जुड़ा है मामला
झारखंड

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खेद जताया, रांची से जुड़ा है मामला

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 21, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची/विमानन कंपनी ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ ने अपने यात्रियों से माफी मांगी है. साथ ही कहा है कि कंपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. एयर इंडिया एक्सप्रेस की माफी एक दिन बाद आयी है, जब रांची-दिल्ली मार्ग की एक उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण उसे रद्द करना पड़ा था. इसकी वजह से यात्रियों को असुविधा हुई थी.

रांची-दिल्ली विमान को कर दिया गया था रद्द

सोमवार को विमानन कंपनी ने खेद व्यक्त किया और कहा कि वह अपने परिचालन में सुरक्षा को प्राथमिकता देती है. रांची-दिल्ली मार्ग पर उड़ान रद्द होने से रविवार शाम को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गयी. यात्रियों को विमानन कंपनी के कर्मचारियों के साथ उड़ान पुनर्निर्धारित करने को लेकर बहस करते देखा गया था.

तकनीकी खराबी के कारण बोर्डिंग के बाद रद्द हुई फ्लाइट

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि रांची से एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण रांची में बोर्डिंग के तुरंत बाद रद्द कर दी गयी. यात्रियों को कई विकल्प दिये गये हैं, जिनमें अगली उपलब्ध उड़ान में समायोजन के साथ होटल प्रवास, नयी तारीख पर निःशुल्क पुनर्निर्धारण या पूर्ण धनवापसी शामिल है. उन्होंने कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है, लेकिन हम अपने परिचालन में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं.

रविवार शाम 6 बजे उड़ान भरने वाला था विमान

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने कहा था कि रांची से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या एआईएक्स (एयर इंडिया एक्सप्रेस) 1200 तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गयी. यह विमान रविवार शाम 6 बजे उड़ान भरने वाला था.

एयरलाइंस के अधिकारी ने दी ये सफाई

विमान सेवा बाधित होने के बाद स्थिति की जानकारी देते हुए एयरलाइंस के अधिकारी मौर्य ने बताया कि कुछ यात्रियों को अन्य विमानों से भेजा गया, जबकि कुछ के टिकट रद्द कर दिये गये. कुछ यात्रियों को सोमवार के लिए री-शेड्यूल किया गया.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.