रांची। नगर निगम क्षेत्र में ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने बताया कि ट्रैफिक को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सभी स्टेकहोल्डर्स की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन हो रहा है, जिसके कारण कई स्थानों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। अगस्त 2024 में आरटीए द्वारा आटो के लिए 17 रूट निर्धारित किए गए थे, जबकि रांची नगर निगम ने ई-रिक्शा के लिए 113 रूट तय किए थे। पूर्व प्रशासक अमीत कुमार द्वारा घोषित रूटों के खिलाफ झारखंड प्रदेश सीएनजी आटो चालक महासंघ, रांची जिला आटो चालक यूनियन और रांची जिला ई-रिक्शा यूनियन ने तीन दिनों तक चक्का जाम किया था। यूनियन ने मांग की थी कि ऑटो के लिए निर्धारित रूटों पर रोक लगाई जाए और ई-रिक्शा के रूट को रद किया जाए। इसके अलावा, रांची नगर निगम ने 240 सिटी बसों के परिचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। एजेंसी का चयन भी किया जा चुका है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


