गुमला: गुमला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गुमला थाना की पुलिस ने शहर में देह व्यापार से जुड़ें मामले का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थानेदार महेंद्र कुमार करमाली ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई.जानकारी के अनुसार, थानेदार ने कहा कि बीती रात महिला थानेदार अंकिता कुमारी साहू द्वारा सदर थाना क्षेत्र के लालडीपा स्थित अनिल किंडो के घर पर अवैध देह व्यापार कराये जाने की सूचना मिली. इसके बाद छापेमारी एसपी के निर्देश…
Author: डेस्क एडिटर
रांची । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जुलाई से एक अगस्त तक दो दिवसीय दौरे पर रांची, देवघर और धनबाद में रहेंगी। इस दौरान उनकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।अधिकारियों को हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का निर्देश दिया गया। राष्ट्रपति देवघर में एम्स के प्रथम दीक्षा समारोह और धनबाद में आइआइटी के दीक्षा समारोह में शिरकत करेंगी।सावन माह को ध्यान में रखते हुए कांवरिया पथ को बाधित किए बिना देवघर एयरपोर्ट से एम्स तक उनके लिए विशेष मार्ग…
गुमला …गुमला सदर अस्पताल के प्रथम तल स्थित विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में मंगलवार को तकनीकी खराबी उत्पन्न होने के कारण वहां इलाजरत 28 नवजात शिशुओं को रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएनसीयू के वार्मर डिवाइस में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से उपकरण कार्य नहीं कर रहे थे, जिससे बच्चों के इलाज में गंभीर कठिनाई उत्पन्न हो गई।इस संबंध में चिकित्सक डॉ. रुद्र कुमार ने बताया कि एसएनसीयू में समय से पूर्व जन्म लेने वाले तथा कम वजन वाले शिशुओं का विशेष देखभाल के तहत उपचार किया जाता है। लेकिन बिजली आपूर्ति…
कोडरमा…कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड स्थित बेलाडीह गांव में बुधवार को जंगली हाथी के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय सद्दाम अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हाथियों के झुंड के गांव में आने की सूचना मिलने पर सद्दाम कुछ युवकों के साथ हाथी की तस्वीर लेने गया था। इसी दौरान हाथी ने उन्हें देख कर दौड़ाया। अन्य युवक तो भाग निकले, लेकिन सद्दाम का पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा। हाथी ने उसे सूंड से उठाकर कई बार जमीन पर पटका और फिर पैरों से कुचल डाला,…
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है. बुधवार को जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने चीफ जस्टिस पद की शपथ ली. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई.कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता राजीव रंजन, हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष , काउंसिल के अध्यक्ष सदस्य एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव, सदस्य समेत अपर महाधिवक्ता और महाधिवक्ता कार्यालय के सभी अधिवक्ता समेत हाईकोर्ट के कई अधिवक्ता मौजूद रहे. बता दें कि जस्टिस तरलोक सिंह चौहान…
Ranchi : झारखंड सरकार ने सचिवालय सेवा से जुड़े 221 सेक्शन अफसरों का तबादला कर दिया है. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है. जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को 18 अगस्त तक अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त होने का निर्देश दिया गया है. साथ ही तत्काल प्रभाव से प्रभार सौंपने और इसकी जानकारी कार्मिक विभाग को उपलब्ध कराने को कहा है.
Ranchi : रातू ऐलिवेटेड कॉरिडोर, जिसे 558 करोड़ की लागत से बनाया गया है, के शुरू हो जाने के बावजूद राजभवन से कचहरी चौक तक जाम की समस्या बरकरार है. बुधवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक इस रूट पर भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा, जिससे ऑफिस, स्कूल और कॉलेज जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.राजभवन रैंप के पास सीटी बसों और ऑटो के स्टॉपेज का अनियोजित संचालन हो रहा है. ऑटो चालकों मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर रहे हैं. साथ ही बीच रास्ते में ही ऑटो रोककर पैसेजर बैठा रहे हैं, जिसकी वजह से…
Ranchi: शराब घोटाला से जुड़े केस के आरोपी और जेल में बंद IAS अधिकारी अमित प्रकाश की जमानत याचिका पर रांची ACB की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. बुधवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ACB को केस डायरी जमा करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 2 अगस्त की तिथि निर्धारित की है. बता दें कि झारखंड शराब घोटाला के मामले में IAS अमित प्रकाश को ACB ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है.
झारखंड….भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का फैसला 5 अगस्त तक के लिए टाल दिया. आरोपों पर 29 मई को बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.लालू प्रसाद यादव उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उन पर लगाये गये भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों…
रांची….झारखंड के 9 जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है झारखंड के गुमला, खूंटी, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और लातेहार जिले के कुछ भागों में अगले तीन घंटे के अंदर मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. यहां मेघ गर्जन के साथ जोरदार…

