Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री
झारखंड

झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 22, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम,। झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भुवनेश्वर से आने वाला इंडिया वन एयर का 19 सीटर विमान लैंडिंग के दौरान अचानक फिसल गया। विमान रनवे से उत्तर दिशा की ओर घास पर जा रुका। इस विमान में दो पायलट सहित कुल 9 यात्री सवार थे। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

भुवनेश्वर से आने वाले इंडिया वन एयर विमान के सोनारी एयरपोर्ट पर आज सुबह लैंडिंग के समय आए झटके से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और कई यात्री डर के मारे चीखने-रोने लगे। हालांकि पायलट की सूझबूझ और तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। केवल एक यात्री को हल्की चोट आई, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड की टीम सक्रिय हो गई और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। यात्रियों को धीरे-धीरे विमान से बाहर निकाला गया। हालांकि विमान को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और रनवे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण रनवे गीला था, जिसकी वजह से विमान का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा होते-होते टल गया। घटना के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की टीम ने एयरपोर्ट पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब सोनारी एयरपोर्ट पर लैंडिंग को लेकर परेशानी सामने आई हो। पूर्व में भी यात्रियों ने रनवे की स्थिति और एयरपोर्ट सुविधाओं को लेकर शिकायतें की हैं। हादसे के बाद कई यात्रियों ने कहा कि अचानक आए झटके से उन्हें अपनी जान जाने का डर सताने लगा था।

फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.