Ranchi: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका ने ग्रेजुएशन और पीजी स्तर की चार परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया है. साथ ही तीन परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि भी घोषित कर दी है. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बीबीए सेमेस्टर-3, बीसीए सेमेस्टर-3, एमबीए सेमेस्टर-3 और एमसीए सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं 28 जुलाई से आरंभ होंगी. एमबीए और एमसीए सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं 2 अगस्त तक चलेंगी. बीबीए और बीसीए सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं 1अगस्त को संपन्न होंगी. इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय ने संथाल कल्चर स्टडीज सेमेस्टर-1, एलएलबी सेमेस्टर-4 एवं एलएलबी सेमेस्टर-6 की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि भी घोषित की है. इन तीनों परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 25 जुलाई से आरंभ होगी. विश्वविद्यालय ने इन सभी परीक्षाओं से सम्बन्धित अधिसूचना को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


