Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»इरफान के पुत्र का अस्पताल में रील बनाना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं : बाबूलाल
झारखंड

इरफान के पुत्र का अस्पताल में रील बनाना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं : बाबूलाल

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 22, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi :  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंत्री इरफान अंसारी के पुत्र द्वारा अस्पताल का निरीक्षण करते हुए रील बनाने के मामले में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और राजद की राजनीति परिवार और पैसे के लिए है, इसलिए इरफान के पुत्र का अस्पताल में रील बनाना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है. वे मंगलवार को दुमका परिसदन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे.

कानून व्यवस्था पर सवाल

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. सरकार हर मोर्चे पर विफल है और जनता की समस्याओं से उसे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि दिन-दहाड़े दिल दहलाने वाली घटनाएं हो रही हैं और जनता त्राहिमाम कर रही है, लेकिन सरकार के लोग बस अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव पर दावा

बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठाना इस बात को दर्शाता है कि काफी गड़बड़ी है और वे नहीं चाहते हैं कि यह सब सामने आए.

हेमंत सरकार पर निशाना

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता की समस्याओं से झारखंड सरकार को कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें तो बस रुपये कमाने की चिंता है. उन्होंने सरकार को सलाह दी कि बारिश में जो पुल-पुलिया और सड़क पानी में बह गए हैं, उनकी जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि अगले साल जब बारिश का मौसम आए तो जनता को फिर से परेशान न होना पड़े.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.