Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»पलामू के JRG बैंक में 6 करोड़ का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज सिंह गिरफ्तार
झारखंड

पलामू के JRG बैंक में 6 करोड़ का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज सिंह गिरफ्तार

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 17, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Palamu : पलामू जिले की हुसैनाबाद पुलिस ने बैंकिंग घोटाले के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। JRG बैंक दंगवार शाखा के पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को छह करोड़ रुपये से अधिक के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला उस समय उजागर हुआ जब बैंक के वर्तमान शाखा प्रबंधक आशीष रंजन ने शाखा में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई।

फर्जी खातों से निकाली करोड़ों की राशि

जांच में पाया गया कि आरोपी मनोज सिंह ने बैंक में पदस्थापित रहते हुए 11 महिला समूहों के नाम पर फर्जी लोन स्वीकृत किए। ग्राहकों की जानकारी के बिना उनके नाम से ऋण निकाले गए। इतना ही नहीं, आरोपी ने STDR (सावधि जमा) खातों से भी फर्जी निकासी की। उसने ग्राहकों की पहचान (ID) का दुरुपयोग कर नए खाते खोले और जमा राशि को अपने या परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर कैश निकासी की। कुछ मामलों में तो ग्राहकों की जानकारी के बिना सीधे बैंक से नकद निकासी भी की गई।

6 करोड़ रुपये का गबन, 4.66 करोड़ रुपये की वापसी

अनुसंधान के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मनोज सिंह ने कुल ₹6,03,34,245 रुपये का गबन किया था। हालांकि, आरोपी ने जांच के दबाव में आकर बैंक को ₹4,66,89,942 रुपये की राशि वापस कर दी है।

SIT ने बिहार के किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू के SDPO एस मो याकुब के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी निगरानी और ठोस सबूतों के आधार पर आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया। इसके बाद, 16 अक्टूबर 2025 को बिहार के सासाराम से मनोज सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.