Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»बिहार»पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर
बिहार

पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 16, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Patna :  पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी ईमेल के जरिए दी गई है, जिसमें दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में RDX रखा गया है। ईमेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

कोर्ट प्रशासन ने तुरंत इस मामले की जानकारी पटना के एसएसपी को दी। इसके बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है, और बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड सहित पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

यह पहली बार नहीं है जब पटना सिविल कोर्ट को धमकी मिली है। 28 अगस्त को भी एक ऐसा ही ईमेल भेजा गया था, जिसमें लिखा था कि कोर्ट परिसर और जजों के कमरों में 4 RDX IEDs लगाए गए हैं। साथ ही यह भी दावा किया गया था कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ है।

उस वक्त भी कोर्ट परिसर को खाली कराया गया था और करीब 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

वकील ऋषिकेश नारायण सिन्हा ने बताया कि यह लगातार दूसरी बार है जब ऐसी धमकी मिली है। उन्होंने इसे सुरक्षा में बड़ी लापरवाही बताया और कहा कि जब यह सूचना दी गई, तब सभी लोग काम में व्यस्त थे, जिससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

जमीन के लफड़े में रिश्तों का कत्ल

January 30, 2026

नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मचारियों की मौत

January 30, 2026

पटना में ERSS और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के नए भवन को मंजूरी, 172.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.