New Delhi : मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अटॉर्नी जनरल ने राकेश किशोर के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मंजूरी दे दी है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रमुख विकास सिंह ने कोर्ट से इस मामले की जल्द सुनवाई की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई दीवाली की छुट्टियों के बाद करने का निर्देश दिया है। 6 अक्टूबर को हुई इस घटना में 71 वर्षीय वकील ने मुख्य न्यायाधीश के न्यायालय कक्ष में जूता फेंका था, जिसके बाद…
Author: डेस्क एडिटर
Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 44 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सबसे बड़ी चर्चा गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल का टिकट कटने को लेकर है। सीएम हाउस के सामने हाल ही में प्रदर्शन करने वाले गोपाल मंडल की जगह पार्टी ने इस बार बुलो मंडल को उम्मीदवार बनाया है। सामाजिक संतुलन पर जोर जदयू ने अपने प्रत्याशियों की सूची में सामाजिक समीकरणों का खास ध्यान रखा है। पार्टी के अब तक घोषित कुल 101 उम्मीदवारों में —…
Ranchi : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ACB की रांची टीम ने गुरुवार को सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार, सुनील पासवान ने एक मामले में मदद के एवज में एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने को तैयार नहीं था और उसने एसीबी में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद एसीबी ने पूरे मामले की जांच और सत्यापन किया। जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद ACB ने जाल बिछाया और तय योजना के…
Chaibasa : चाईबासा जिले के मझगांव में अंधविश्वास के कारण एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने महिला को डायन बताकर उसका अपहरण किया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान चांदमनी पिगुंवा के रूप में की गई है। गुरुवार को मझगांव थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपितों ने बताया कि…
Ranchi : झारखंड में हुक्का बार पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है, लेकिन अरगोड़ा इलाके के कई रेस्टोरेंट में बिना रोक-टोक हुक्का बार चलाए जा रहे थे। सूचना मिलने पर रांची एसडीओ के निर्देश पर पुलिस और कोटपा की टीम ने 11 रेस्टोरेंटों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हुक्का में इस्तेमाल होने वाले नशीले पदार्थ जब्त किए गए। अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन हो रहा था। मौके पर कई कम उम्र के छात्र भी हुक्का पीते मिले। पुलिस ने हुक्का बार संचालकों और…
Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ वाहन मालिक अपने वाहनों की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट में छेड़छाड़ कर रहे हैं और गलत नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर वाहन चला रहे हैं। इसे गंभीर मामला मानते हुए ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने सभी यातायात थानों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। 18 गाड़ियां जब्त इस अभियान के तहत 15 अक्टूबर को शहर भर के सभी यातायात थानों में वाहन जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर चलते वाहनों की नंबर प्लेटों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने…
अमेरिका …अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर चीन ने अमेरिका से सोयाबीन खरीदना बंद रखा, तो बदले में अमेरिका चीन के साथ कुकिंग ऑयल और अन्य व्यापारिक गतिविधियों को रोक सकता है। यह बयान उस वक्त आया जब ट्रंप ने वॉशिंगटन में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि चीन जानबूझकर अमेरिका और अर्जेंटीना के रिश्तों में दरार डालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, “चीन को दरार डालना…
जैसलमेर-..जोधपुर हाईवे पर एक एसी स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 20 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कई शव बस की बॉडी से चिपक गए और कुछ कोयले जैसे हो गए। मरने वालों में एक पत्रकार राजेंद्र चौहान और एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं। डीएनए सैंपलिंग शुरू शवों की पहचान के लिए जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल और जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल में व्यवस्था की गई है। मृतकों के परिवारों के दो सदस्यों के डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। मंगलवार रात 19 शव जैसलमेर से जोधपुर लाए गए,…
Jamshedpur : जमशेदपुर में जीएसटी विभाग ने बड़ा घोटाला पकड़ा है। 250 करोड़ रुपये से ज्यादा के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाले में व्यापारी प्रदीप कलबलिया को बोकारो के चास से गिरफ्तार किया गया। छापे में मिले सबूत मिली जानकारी के अनुसार जांच में पुलिस और विभाग ने 50 लाख रुपये से ज्यादा नकदी बरामद की। कई दस्तावेज, कंप्यूटर, मोबाइल, पेनड्राइव, लैपटॉप और फर्जी चालान बुक जब्त हुए। शामिल बैंक खातों को फ्रीज कर दिया। गिरफ्तार प्रदीप का मेडिकल एमजीएम अस्पताल में हुआ। अब उसे जेल भेजा जाएगा। विभाग की जांच जारी है। यह कार्रवाई टैक्स चोरी पर सख्ती दिखाती है।
New Delhi : दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दे दी है। लेकिन ये मंजूरी कुछ शर्तों के साथ दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि सिर्फ NEERI (नेशनल एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट) द्वारा प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की इजाजत होगी। ग्रीन पटाखे जलाने का समय भी तय कोर्ट ने कहा है कि लोग सुबह 6 से 7 बजे और रात को 8 से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे जला सकेंगे।…

