Author: डेस्क एडिटर

Ranchi : घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशी के रूप में बाबूलाल सोरेन के नाम की घोषणा की है। बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र हैं और इससे पहले भी घाटशिला सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा की स्थानीय इकाई ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। किसके बीच रहेगा मुकाबला इस सीट पर इस बार भी भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। पिछली बार  विधानसभा चुनाव में बाबूलाल सोरेन को JMM के रामदास सोरेन ने पराजित…

Read More

Ranchi : रांची में बुधवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सीमेंट कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह घटना कटहल मोड़ के पास हुई, जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने कारोबारी को निशाना बनाया और मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीमेंट दुकानदार अपनी दुकान पर ग्राहकों से बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो युवक आए और बिना कुछ बोले उन पर गोलियां बरसाने लगे। कारोबारी को आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगी हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकानें तुरंत बंद हो गईं और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते…

Read More

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ऐलान किया। सूची पर अंतिम मुहर JDU अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगाई।पार्टी में कई दौर की चर्चाओं और लंबी बैठकों के बाद उम्मीदवार चुने गए। JDU ने भाजपा और अन्य एनडीए सहयोगियों के साथ समन्वय पर जोर दिया। एनडीए के सीट बंटवारे के अनुसार, JDU 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटें भाजपा और सहयोगियों के लिए हैं।

Read More

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सर्वसम्मति से दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन को टिकट दिया है। यह फैसला पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में लिया गया, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला सीट खाली हो गई थी। पार्टी का कहना है कि सोमेश सोरेन जनता के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं और अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे ले जा सकते हैं। इस विश्वास के साथ उन्हें उम्मीदवार बनाया गया…

Read More

Hajipur : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार दोपहर हाई-प्रोफाइल राघोपुर सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वे लगातार तीसरी बार यहां से चुनाव लड़ेंगे। नामांकन के समय हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे तेजस्वी के साथ राजद प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया भी थे। उनका काफिला एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों का था। अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष नामांकन जमा किया। इस मौके पर उनके पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती, वरिष्ठ नेता संजय यादव सहित कई राजद नेता मौजूद रहे। महागठबंधन में सीट बंटवारा…

Read More

Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने आज स्थानीय स्तर पर अधिसूचना जारी की और समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता के जरिए नामांकन और चुनाव से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नामांकन फॉर्म अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। नामांकन की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 21 अक्टूबर तय की गई है। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र चुनाव अधिकारी होंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने…

Read More

Dhanbad : कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) या अनुसूचित जाति (एससी) की सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में सोमवार को धनबाद में आदिवासी समाज के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। पारंपरिक वेशभूषा, तीर-धनुष और ढोल-नगाड़ों के साथ उन्होंने गोल्फ ग्राउंड से मेमको मोड़ तक रैली निकाली। रैली में शामिल महिलाएं और पुरुष पारंपरिक नृत्य करते हुए आगे बढ़े और “एक तीर, एक कमान, आदिवासी एक समान” जैसे नारे लगाए। रैली के अंत में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। आदिवासी नेताओं ने आरोप लगाया कि कुड़मी समाज झूठे तथ्यों के आधार पर खुद…

Read More

Ranchi: रांची की करमटोली की महिलाओं ने यह साबित कर दिखाया है कि मजबूत इच्छाशक्ति से छोटी-सी मदद भी बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकती है। मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना और विधवा पेंशन योजना से मिली राशि को उन्होंने सिर्फ खर्च करने के बजाय उसे आत्मनिर्भरता और रोजगार का जरिया बना लिया। इन महिलाओं ने छह महीने तक मिलने वाली मईया सम्मान योजना की 2500 रुपये मासिक राशि और विधवा पेंशन की 1000 रुपये प्रति माह की रकम को जोड़कर एक छोटी पूंजी तैयार की। इस पैसे को खर्च करने के बजाय उन्होंने कुम्हारों से दीये खरीदकर उन्हें सजाने और बेचने…

Read More

Latehar : पलामू एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोमवार को लातेहार जिला मुख्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने लातेहार प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) अजय भारती को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। मामला ANM लीलावती कुमारी से जुड़ा है, जिन पर उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्य के दौरान लापरवाही का आरोप लगा था। विभागीय जांच में लीलावती कुमारी निर्दोष पाई गईं, लेकिन आरोप है कि अजय भारती ने जांच रिपोर्ट को “पॉजिटिव” यानी उनके पक्ष में दिखाने के बदले ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी।…

Read More

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान नजदीक आते ही सियासी सरगर्मी चरम पर है। इस बीच, भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का वैवाहिक विवाद सुर्खियों में छाया हुआ है। अब ज्योति सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी। ज्योति सिंह का बड़ा फैसला पवन सिंह के साथ चल रहे तनाव के बीच ज्योति ने साफ कहा कि अगर पवन उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार कर लेते, तो विवाद खत्म हो जाता और वह चुनाव नहीं लड़तीं। लेकिन…

Read More