Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»HC का बड़ा फैसला : नहीं खुलेंगे विनय सिंह के रांची, हजारीबाग और गुमला के सील शोरूम
झारखंड

HC का बड़ा फैसला : नहीं खुलेंगे विनय सिंह के रांची, हजारीबाग और गुमला के सील शोरूम

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 17, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : झारखंड HC ने शराब घोटाले के आरोपी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह की याचिका खारिज कर दी है। अब रांची, हजारीबाग और गुमला में उनके नेक्सजेन शोरूम सील रहेंगे और नहीं खुल सकेंगे। कोर्ट ने पहले रांची के मोटोजेन, जमशेदपुर और हजारीबाग के नेक्सजेन महिंद्रा शोरूम खोलने का आदेश दिया था, लेकिन शुक्रवार की सुनवाई में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के विरोध के बाद सिविल रिट को रद्द कर दिया।

एसीबी का विरोध और कोर्ट का फैसला

सुनवाई के दौरान एसीबी के सीनियर काउंसिल सुमित गाड़ोदिया (विजिलेंस कैबिनेट द्वारा नियुक्त) ने शोरूम खोलने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे जांच के सबूत प्रभावित होंगे और मामला अभी चल रहा है। यह सिविल रिट नहीं, बल्कि क्रिमिनल रिट में आता है, इसलिए याचिका सही नहीं है। कोर्ट ने उनके तर्कों से सहमति जताई और याचिका खारिज कर दी।

विनय सिंह की ओर से दलील दी गई कि जांच एजेंसी एसीबी को किसी की अचल संपत्ति सीज करने का अधिकार नहीं है। लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया।

एसीबी की कार्रवाई

28 सितंबर को एसीबी टीम ने विनय सिंह के रांची के मोटोजेन, टाटा, हजारीबाग के नेक्सजेन महिंद्रा शोरूम और गुमला के नेक्सजेन सॉल्यूशन को सील कर दिया था। जांच जारी रहने की वजह से यह कदम उठाया गया। इसके खिलाफ विनय ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.