Lohardaga : लोहरदगा जिले के कुडू क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ा शिकंजा कसा। हरियाणा से रांची जा रहे एक कंटेनर वाहन को पकड़ा गया, जिसमें 1413 पेटी अवैध शराब भरी थी। इसकी कीमत करीब 1.3 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने वाहन जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
SP को मिली थी इनफार्मेशन
SP सादिक अनवर रिजवी को इनपुट मिली थी कि एक कंटेनर अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर रांची जा रहा है। SP के निर्देश पर कुडू थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी में शराब की पेटियां बरामद हुईं। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है। उन्हें जेल भेजने की तैयारी है। एसपी जल्द प्रेसवार्ता कर मामले की पूरी डिटेल बताएंगे। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई तस्करी के नेटवर्क पर चोट है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


