Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रांची में जुआ खेल रहे युवक की गोली मार हत्या, एक साल पहले निकला था जेल से
झारखंड

रांची में जुआ खेल रहे युवक की गोली मार हत्या, एक साल पहले निकला था जेल से

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 21, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के मुडामु गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना दीपावली की देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान गांव के ही सोमा उरांव (30) के रूप में हुई है। मृतक के पिता फगुवा उरांव के अनुसार सोमा उरांव दीपावली की रात अपने दोस्तों के साथ गांव के अखाड़ा में जुआ खेल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा। उसके दोनों हाथों में पिस्टल थी। वह बिना कुछ कहे सोमा उरांव के करीब गया और उसे सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही सोमा मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल मौके से भाग निला। वहीं, इलाके में खलबली मच गयी। सोमा उरांव के साथ जुआ खेल रहे लोग खौफ के मारे इधर-उधर भाग गये।

एक साल पहले जेल से निकला था सोमा उरांव

इधर, वारदात की फैली खबर के बाद डीएसपी अशोक कुमार राम, सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय, बेड़ो थानेदार सुजीत कुमार उरांव पूरी टीम के साथ स्पट पर पहुंचे। FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि मारा गया सोमा उरांव भी दागी किस्म का युवक था। उसका भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या के एक पुराने मामले में दो बार जेल जा चुका था। करीब एक साल पहले ही जेल से छूटकर वह गांव में रह रहा था।

हत्या के कारणों की जांच जारी

सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि हत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या इस हत्या के पीछे कोई पुराना विवाद या बदले की भावना तो नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.