Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»नीरज चोपड़ा को मिला सेना का बड़ा सम्मान, बनाये गये लेफ्टिनेंट कर्नल
#Trending

नीरज चोपड़ा को मिला सेना का बड़ा सम्मान, बनाये गये लेफ्टिनेंट कर्नल

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 22, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

हरियाणा.. ओलंपिक स्वर्ण और रजत पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को बुधवार को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी की मौजूदगी में आयोजित समारोह में नीरज को यह सम्मान दिया गया। इस दौरान नीरज सेना की वर्दी में नजर आए।

नीरज का शानदार सफर

हरियाणा के पानीपत के खंडरा गांव के 27 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। इससे पहले नीरज भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर थे। इस साल मई में रक्षा मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर नीरज को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक देने की घोषणा की थी, जिसे बुधवार को औपचारिक रूप से प्रदान किया गया।

रक्षा मंत्रालय की अधिसूचना

रक्षा मंत्रालय ने मई में जारी अधिसूचना में कहा था, “प्रादेशिक सेना विनियम 1948 के तहत राष्ट्रपति ने हरियाणा के खंडरा गांव के पीवीएसएम, पद्मश्री, वीएसएम पूर्व सूबेदार मेजर नीरज चोपड़ा को 16 अप्रैल 2025 से प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की।”

धोनी को भी मिला था यह सम्मान

नीरज से पहले 2011 में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को भी प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई थी। नीरज का यह सम्मान उनके खेल और देश के लिए योगदान को और अधिक गौरवमयी बनाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

खनन विभाग में विधायक का भरोसेमंद चेहरा, भोला महतो बने प्रतिनिधि, मांडू की राजनीति में हलचल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

महायज्ञ में शामिल होने मांडू पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार पर किया तीखा हमला, रामगढ़ और राज्य में कोयला तस्करी बेलगाम:आदित्य साहू, और क्या बोले आदित्य साहू, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

रामगढ़ में कोयला तस्करी का फैलता जाल, पावर प्लांट बना ‘खेवनहार’, चतरा, हजारीबाग और बोकारो से आ रही अवैध कोयले की बड़ी खेप,सिंडिकेट के सहारे चल रहा करोड़ों का खेल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.