Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में भव्य परेड, DGP अनुराग गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड

शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में भव्य परेड, DGP अनुराग गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 21, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 परिसर में आज भव्य “पुलिस संस्मरण दिवस परेड” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखण्ड राज्य और देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बल तथा पारा मिलिट्री फोर्स के शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड के साथ ही पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। परेड की शुरुआत वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। सभी पुलिसकर्मियों ने शहीदों के परिवारों के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया और उनके साहस और योगदान को याद किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से झारखण्ड के आरक्षी 361 सुनिल धान को याद किया गया। आरक्षी धान ने 12 अप्रैल 2025 को चाईबासा जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी गांव के पास विशेष छापामारी अभियान के दौरान भाकपा माओवादी द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट में वीरगति प्राप्त की थी। साल 2024-25 (01.09.2024 से 31.08.2025) के दौरान देश भर में कुल 191 पुलिसकर्मी और जवान शहीद हुए। इसमें विभिन्न राज्यों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के शहीद शामिल हैं।पुलिस संस्मरण दिवस परेड के माध्यम से सभी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी याद को हमेशा जीवित रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण और देश व राज्य की सुरक्षा के प्रति निष्ठा का संकल्प दोहराया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.