Ranchi : बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस (AITC) की ओर से ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की जानकारी AITC अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया द्वारा जारी पत्र में दी गई। शिल्पी तिर्की ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और AITC अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गौरव और सौभाग्य की बात है कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्री ने यह भी कहा कि वे बिहार विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज का हर वोट महागठबंधन के पक्ष में सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी। शिल्पी ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास वे पूरी निष्ठा से करेंगी।


