Patna : पटना में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आज इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है, हम दोनों को नमन करते हैं। गहलोत ने एनडीए के मेनिफेस्टो जारी करने को लेकर तंज कसते हुए कहा, “आज एनडीए का मेनिफेस्टो जारी किया गया, लेकिन सिर्फ 26 सेकंड की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। कुछ पत्रकारों ने बताया कि उनके जीवन में इतनी छोटी प्रेस कॉन्फ्रेंस पहली बार हुई। मीडिया अगर सवाल पूछ लेती, तो नीतीश कुमार और नड्डा जी को जवाब देना पड़ता, इसलिए वे भाग गए। मोदी जी तो…
Author: डेस्क एडिटर
Ranchi : रांची में शुक्रवार को DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में पेंशन दरबार सह सेवा निवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित हुआ, जिसमें रांची जिले के कुल 10 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी शिक्षकों को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके योगदान की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि अब जिले में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को उनके सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने इसे प्रशासनिक…
Ranchi: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘झारखंड सचिवालय कार्यालय प्रक्रिया हस्तक, 2025’ को मंजूरी दे दी है। नई नियमावली के लागू होने के साथ ही सचिवालय में काम करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य, जिम्मेदारियां और अधिकार स्पष्ट रूप से निर्धारित कर दिए गए हैं। नियमावली के तहत सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (AAO) से लेकर सेक्शन ऑफिसर, उपसचिव, संयुक्त सचिव, विशेष सचिव और सचिव तक सभी स्तरों के पदाधिकारियों के कार्य-दायित्वों का विस्तृत विवरण दिया गया है। इसके अलावा, सचिव के अधीन कार्यरत निजी सचिव (PPS) के कार्य भी पहली बार औपचारिक रूप से परिभाषित…
झारखंड.. नवंबर 2025 में देशभर में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक (शनिवार-रविवार) छुट्टियों के साथ-साथ राज्यवार त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं। RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, बैंक हॉलिडे हर राज्य में अलग-अलग तिथियों पर रहेंगे। यानी किसी दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद होंगे, जबकि बाकी राज्यों में सामान्य रूप से कामकाज चलेगा। हालांकि, बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM के जरिए लेन-देन कर सकेंगे। लेकिन कैश जमा, पासबुक अपडेट और चेक क्लीयरिंग जैसी काउंटर सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। नवंबर 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट 1…
झारखंड ..झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के 48 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं। पिछले तीन महीनों से इन मजदूरों को उनकी कंपनी की ओर से वेतन नहीं मिला है, जिससे वे खाने-पीने की परेशानी झेल रहे हैं। वहां फंसे मजदूरों ने वीडियो संदेश जारी कर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा, “हम बहुत कठिन हालात में हैं, कंपनी ने हमारा वेतन रोक दिया है, और हमारे पास खाने के भी पैसे नहीं बचे हैं। हम बस अपने घर लौटना चाहते हैं।” मजदूरों ने बकाया वेतन के भुगतान और जल्द भारत…
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को एनडीए ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। पटना के होटल मौर्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए का संकल्प पत्र 2025 जारी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और सांसद उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद थे। एनडीए के घोषणा पत्र में अगले पांच साल के लिए 25 बड़े वादे किए गए हैं। इनमें एक करोड़ नई नौकरियों और रोजगार देने का संकल्प शामिल है। एनडीए सरकार बनने पर महिलाओं को 2 लाख रुपये तक…
Ranchi : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। रांची में भी इस अवसर पर झारखंड पुलिस ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। न्यू पुलिस लाइन में ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में मेजर और सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि सरदार पटेल ने पूरे भारत को एकजुट कर देश को टूटने से बचाया। उनकी इस उपलब्धि को याद करते हुए और देश में एकता का संदेश फैलाने के लिए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इधर,…
Ranchi : झारखंड पुलिस के 14 अधिकारी और जवान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्हें वर्ष 2025 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से नवाजा गया है। बोकारो के जंगलों में घुस कर ‘लाल आतंक’ की कमर की रीढ़ तोड़ देने के लिए इन जांबाजों को सम्मान दिया गया है। उस विशेष नक्सल विरोधी अभियान में साहस, पराक्रम और पेशेवर दक्षता के दम पर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पांच इनामी नक्सलियों को मार गिराया था। इस कार्रवाई ने न केवल इलाके में नक्सली नेटवर्क को कमजोर किया बल्कि स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा…
Simdega : सिमडेगा से बड़ी रेल हादसे की खबर सामने आई है। सिमडेगा के कानारोवां हटिया रेलखंड पर राउरकेला से रांची जा रही मालगाड़ी कानारोवां और कटाईंन के बीच, पोल संख्या 524/34 और 524/35 के पास घाटी में पलट गई।हादसे में मालगाड़ी की कुल 10 बोगियाँ बेपटरी होकर पलट गईं। इससे अप और डाउन दोनों ही रेल लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और राउरकेला-हटिया रेल परिचालन बाधित हो गया है।सूचना मिलते ही रेलवे के सभी अधिकारी और कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। वे रेल परिचालन बहाल करने और हादसे से हुए नुकसान का जायजा लेने में जुटे हैं। फिलहाल…
Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने मुलाकात की। यह मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई।दोनों नेताओं के बीच आपसी सौहार्द और राजनीतिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान राज्य और देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी विचार-विमर्श किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

