Mokama : बिहार की चर्चित मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली नेता अनंत सिंह चुनावी प्रचार के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। डुमरा गांव में आयोजित जनसभा में उनका मंच अचानक टूट गया, जिससे वे अपने समर्थकों समेत नीचे गिर पड़े। मिली जानकारी के अनुसार अनंत सिंह उस वक्त मंच पर मौजूद थे जब उनके समर्थक ‘अनंत सिंह जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे। भीड़ और वजन बढ़ने से मंच अचानक टूट गया और वहां मौजूद कई लोग जमीन पर गिर गए।सौभाग्य से इस हादसे में अनंत सिंह को गंभीर चोट नहीं आई। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत संभाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। घटना के बाद भी अनंत सिंह ने अपना जनसंपर्क अभियान जारी रखा। बताया जा रहा है कि वे इस बार जदयू के टिकट पर मोकामा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


