Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»बिहार»बिहार चुनाव से पहले पप्पू यादव पर शिकंजा, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस
बिहार

बिहार चुनाव से पहले पप्पू यादव पर शिकंजा, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 25, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Purnia : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बीच उन पर पैसे बांटने का आरोप लगा है। इस मामले में उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है और अब आयकर विभाग ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

दरअसल, पिछले दो हफ्तों में पप्पू यादव वैशाली जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे थे। वहां उन्होंने कुछ परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में नकद राशि दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सहदेई थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग का नोटिस विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद नकद वितरण से जुड़ा हुआ है। अब इस पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है।

सांसद पप्पू यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद करना अपराध नहीं हो सकता। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे इनकम टैक्स का नोटिस मिला है। अगर बाढ़ पीड़ितों की मदद में रुपये देना अपराध है, तो मैं यह अपराध बार-बार करता रहूंगा।”पप्पू यादव ने बताया कि उन्होंने वैशाली जिले के नयागांव पूर्वी पंचायत के मनियारी गांव में बाढ़ पीड़ितों की सहायता की थी, जहां गंगा नदी में कई घर और संपत्तियाँ बह गई थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वे मदद नहीं करते, तो क्या गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और सांसद चिराग पासवान की तरह चुपचाप देखते रहते?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

जमीन के लफड़े में रिश्तों का कत्ल

January 30, 2026

नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मचारियों की मौत

January 30, 2026

पटना में ERSS और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के नए भवन को मंजूरी, 172.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.