Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»छठ पूजा पर फलों में खतरनाक रसायन का खुलेआम इस्तेमाल कर रहे फल विक्रेता, प्रशासन मौन
#Trending

छठ पूजा पर फलों में खतरनाक रसायन का खुलेआम इस्तेमाल कर रहे फल विक्रेता, प्रशासन मौन

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 25, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamtara : सूर्य उपासना के महापर्व छठ के उत्सव में पूरे देश में उत्साह का माहौल है। लोग पवित्रता और नियमों का पालन करते हुए इस लोक आस्था के पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। हालांकि, फलों की बढ़ती मांग का फायदा उठाते हुए जामताड़ा में फल विक्रेता खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। प्रशासन की खामोशी इस गंभीर मुद्दे को और उजागर कर रही है।

शनिवार सुबह मिहिजाम स्थित एसबीआई बैंक के सामने फुटपाथ पर लगी फल दुकानों में यह चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। दुकानदार लाल और हरे रंग के केमिकल घोलकर फलों पर स्प्रे करते पकड़े गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकानदार अमित नामक युवक और उसके स्टाफ ने यह कार्य खुलेआम किया। जैसे ही उनकी नजर कैमरे पर पड़ी, उन्होंने रासायनिक पदार्थ को तुरंत छिपा लिया।

स्थानीय निवासियों ने इस हरकत पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आस्था के पवित्र त्यौहार पर जहरीले रसायनों से फलों को चमकदार बनाना न केवल धोखाधड़ी है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए घातक भी। यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। शहरवासियों ने जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे खतरनाक खेल से क्षेत्र में कोई अनहोनी घटना हो सकती है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.