Hazaribagh (Barkagaon) : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में एक निजी कोल परियोजना की पर्यावरणीय जनसुनवाई के दौरान हुई हिंसा ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित इस संवैधानिक प्रक्रिया को खुलेआम बाधित किया गया। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि यह सब पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में हुआ। जानकारी के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान कुछ उपद्रवी ट्रैक्टरों पर सवार होकर मौके पर पहुंचे। उनके पास भाले, तीर, हसुआ जैसे हथियार थे। आरोप है कि उपद्रवियों ने पंडाल में घुसकर अफरा-तफरी मचाई, महिलाओं से बदसलूकी की और…
Author: डेस्क एडिटर
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी परीक्षाएं ओएमआर शीट पर ली जाएंगी, जिनमें केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए परीक्षा समय से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। कक्षा 8वीं की परीक्षा कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी 2026 को एक ही दिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली : सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (हिंदी, अंग्रेजी और अतिरिक्त भाषा) दूसरी पाली : दोपहर…
Ranchi : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने यूनाइटेड किंगडम दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख संस्थानों और विशेषज्ञ समूहों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य झारखंड की प्राचीन मेगालिथ और मोनोलिथ विरासत के संरक्षण, पुनर्स्थापन और वैश्विक पहचान को लेकर चर्चा करना रहा। बैठकों में मेगालिथिक स्थलों के वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण, संरचनात्मक संरक्षण, परिदृश्य प्रबंधन और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर विस्तार से विचार किया गया। इस दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आदिवासी समुदायों से गहराई से जुड़ी इन ऐतिहासिक संरचनाओं को संरक्षित करते…
Gumla : गुमला जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ACB की टीम ने चैनपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में थाना प्रभारी द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत एसीबी को मिली थी। शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर एसीबी ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, एसीबी की…
Patna : बिहार सरकार साल 2026-27 के लिए 3.66 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश कर सकती है। यह मौजूदा वित्तीय साल 2025-26 के 3.17 लाख करोड़ रुपये के बजट से करीब 11 प्रतिशत अधिक होगा। अनुमान है कि नए बजट में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। इससे पहले 2024-25 की तुलना में 2025-26 के बजट में 38 हजार करोड़ रुपये की वृद्धि की गई थी। बिहार विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 3 फरवरी को सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार बजट पेश करेगी।…
Banglore : कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर उनके कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद की गई है। वीडियो सामने आते ही कर्नाटक की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया। कार्यालय के अंदर का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रामचंद्र राव को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा रहा है। वीडियो उनके सरकारी कार्यालय के अंदर का बताया जा रहा है। एक वीडियो में वह पुलिस की वर्दी पहने अपनी कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि…
Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। जीपीओ यानी जनरल पोस्ट ऑफिस परिसर में कलेक्शन का पैसा जमा करने पहुंचे एक एजेंट को कुछ उचक्कों ने निशाना बनाया और उसके बैग से करीब डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिये। मिली जानकारी के अनुसार, एजेंट जीपीओ में रुपये जमा करने के लिए लाइन में खड़ा था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने उसके बैग को ब्लेड से फाड़ दिया। एजेंट को इसकी भनक तब लगी जब बैग हल्का महसूस हुआ। जांच करने पर उसने देखा कि बैग में रखा कैश गायब है। घटना के…
Latehar : लातेहार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में पांच महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले थे। हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके अलावा हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50-50 हजार रुपये की सहायता…
Ranchi : CID झारखंड ने NAFIS (नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) के काम में हो रही लापरवाही को गंभीरता से लिया है। CID ने राज्य के सभी एसएसपी और एसपी (रेल सहित) को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि वे अपने जिले की NAFIS शाखा में वर्तमान में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की अद्यतन सूची तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराएं। CID के अनुसार, लगातार यह देखा जा रहा है कि जिलों की NAFIS शाखा में जिन पुलिसकर्मियों के नाम दर्ज हैं, वे कई बार स्थानांतरित हो चुके होते हैं या अन्य कार्यों में प्रतिनियुक्त रहते हैं। इसकी सूचना न तो…
Ranchi : पुलिस एनकाउंटर में मारे गये कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू और जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का खासमखास गुर्गा कुख्यात मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा एक बार फिर से पुलिस की रिमांड पर है। इस बार उसे छत्तीसगढ़ पुलिस ने रिमांड पर लिया है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग थानों में दर्ज संगीम मामलों का मोस्ट वांटेड मंयक सिंह को पुलिस अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गयी है। पुलिस उससे अंतरराज्यीय आपराधिक नेटवर्क, साजिशों और पिछले अपराधों की पूरी जानकारी उगलवाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मयंक सिंह से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।…

