Ranchi : पुलिस एनकाउंटर में मारे गये कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू और जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का खासमखास गुर्गा कुख्यात मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा एक बार फिर से पुलिस की रिमांड पर है। इस बार उसे छत्तीसगढ़ पुलिस ने रिमांड पर लिया है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग थानों में दर्ज संगीम मामलों का मोस्ट वांटेड मंयक सिंह को पुलिस अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गयी है। पुलिस उससे अंतरराज्यीय आपराधिक नेटवर्क, साजिशों और पिछले अपराधों की पूरी जानकारी उगलवाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मयंक सिंह से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। उसके जुबां खोलते ही अन्य राज्यों में हुई आपराधिक घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। पूछताछ के दरम्यान छत्तीसगढ़ पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस टीमों, खासकर झारखंड एटीएस, के साथ लगातार संपर्क में बनी हुई है।
यहां याद दिला दें कि मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को बेहद खरतनाक गैंगस्टर माना जाता है। एक से बढ़कर एक संगीन वारदातों को अंजाम दे चुके इस गैंगस्टर को पुलिस ने अजरबैजान से गिरफ्तार किया था और फिर भारत डिपोर्ट कर लाया था। मयंक सिंह पहला गैंगस्टर है, जिसे विदेश से डिपोर्ट कर भारत लाया गया। बड़े-बड़े कारोबारियों को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूला और रंगदारी नहीं देने पर उनपर हमका करवा देना मयंक सिंग की फितरत रही है। रिमांड के दौरान जुटाई गई जानकारी से भविष्य में बड़े अपराधियों को पकड़ने में मदद मिल सकती है।


