New Delhi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन का मंगलवार को ऐलान किया गया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनका नाम घोषित किया गया। नितिन को पहले 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। सोमवार को फुल टाइम अध्यक्ष पद के लिए उनका इकलौता नामांकन आया, जिसके बाद वे निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने 55 मिनट लंबा भाषण दिया और कहा कि भाजपा एक…
Author: डेस्क एडिटर
Patna : जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने बिहार में हाल के दिनों में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कथित मॉब लिंचिंग, हिंसा और हत्या की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में बिहार के सीएम नीतीश कुमार को एक विस्तृत पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ तत्काल, प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई की मांग की है। अपने पत्र में मौलाना मदनी ने कहा कि महात्मा बुद्ध की भूमि बिहार सामाजिक सौहार्द, करुणा और अहिंसा की परंपरा के लिए जानी जाती रही है, लेकिन हालिया घटनाओं ने राज्य की इस ऐतिहासिक पहचान को गंभीर आघात पहुंचाया है। उन्होंने…
देश-विदेश: पूर्वोत्तर भारत को देश की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पीएम मोदी ने आज यानी रविवार को असम को दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी। इन ट्रेनों के शुरू होने से असम और उत्तर भारत के राज्यों जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के बीच सीधा और किफायती रेल संपर्क स्थापित होगा। रेलवे का यह कदम पूर्वोत्तर के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस पीएम द्वारा हरी झंडी दिखाई गई पहली ट्रेन डिब्रूगढ़-गोमतीनगर (लखनऊ) अमृत भारत एक्सप्रेस है। यह साप्ताहिक…
देश-विदेश: मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में शास्त्री नगर स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट में बीजेपी सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी के घर चोरी की घटना सामने आई है। इस चोरी में करीब 5.40 लाख रुपये नकद गायब हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चोरी करने वाला आरोपी मनोज तिवारी का पूर्व कर्मचारी है। इस मामले में मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगिंदर पांडे ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुरेंद्रकुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है, जिसे करीब दो साल पहले नौकरी से…
Jamtara: जामताड़ा शहर के महाविद्यालय रोड स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में कार्यरत नाइट गार्ड की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त शहर से सटे दुलाडीह गांव निवासी लखन महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा। मिली जानकारी के अनुसार लखन महतो शनिवार शाम को रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। सहकर्मियों ने बताया कि वे आमतौर पर सुबह करीब 7 बजे चाय पीकर घर चले जाते थे, लेकिन रविवार सुबह काफी देर…
Ranchi : झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मंत्री दीपक बिरुआ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से आम जनता को जानकारी दी और सतर्क रहने की अपील की है। मंत्री ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व उनके नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल कर फेसबुक पर एक नकली पेज चला रहे हैं। इस फर्जी अकाउंट के जरिए लोगों से क्रय-विक्रय और पैसों के लेन-देन से जुड़ी बातें की जा रही हैं, जो पूरी तरह भ्रामक हैं। दीपक बिरुआ ने साफ कहा कि इस फर्जी फेसबुक…
Ranchi : रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय में रविवार को झामुमो केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष सह सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पलामू जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सदस्यता लेने वालों का स्वागत किया और उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर आधिकारिक तौर पर सदस्यता दिलाई। पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह सहित अन्य लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।विनोद कुमार पांडेय ने सदस्यों को पार्टी के…
जमशेदपुर : नदियों के संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए बुधवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि यदि आज नदियों को नहीं बचाया गया तो आने वाली पीढ़ियों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती द्वारा आयोजित स्वर्णरेखा महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का अभियान है। दोमुहानी घाट पर नदी पूजन के दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि नदियों को गंदा करना बंद किया जाए, क्योंकि प्रकृति स्वयं हर मानसून में उन्हें स्वच्छ कर देती है। उन्होंने सवाल उठाया…
Sasaram : CBI की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने सासाराम हेड पोस्ट ऑफिस में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पोस्टमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पोस्टमैन की पहचान श्रीलाल के रूप में हुई है, जो ग्रामीण डाक सेवक की ट्रांसफर फाइल आगे भेजने के बदले 30 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। ट्रांसफर फाइल भेजने के नाम पर रिश्वत सीबीआई के अनुसार, यह रिश्वत रोहतास प्रमंडल में कार्यरत ग्रामीण डाक सेवक बिट्टू कुमार करवार से मांगी गई थी। बिट्टू कुमार का प्रमोशन होने के बाद उन्हें 29 नवंबर 2025 को भभुआ सब डिवीजन से विरमित किया गया था,…
Ranchi : झारखंड और बिहार के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर 53 वर्षों से चला आ रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया है। मंगलवार को बिहार कैबिनेट ने सोन नदी जल बंटवारे से जुड़े एमओयू (समझौता ज्ञापन) प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस समझौते के तहत सोन नदी के कुल जल में से झारखंड को 2 मिलियन एकड़ फीट (एमएएफ) और बिहार को 5.75 एमएएफ पानी मिलेगा। केंद्रीय स्तर पर बनी सहमति सोन नदी जल विवाद के समाधान की दिशा में यह अहम पहल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान सामने आई,…

