Author: डेस्क एडिटर

Jamshedpur : सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के भालुबासा इंद्रानगर बस्ती में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला आग की चपेट में आने से दम तोड़ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पड़ोसियों और परिजनों ने बताया कि यह घटना रात 3 से 4 बजे के बीच हुई। महिला अपने कमरे में सो रही थीं और आग की तेज लपटों के कारण उन्हें बचने का कोई मौका नहीं मिला। महिला की बेटी ने बताया कि परिवार रात को खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गया था।

Read More

Patna : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना जिले के राजीव नगर थाना क्षेत्र में आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS) और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के स्थायी भवन के निर्माण को स्वीकृति दे दी गई है। यह भवन B+2 और G+7 संरचना में बनाया जाएगा। भवन के निर्माण पर लगभग 172 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत आएगी। इस राशि से भवन के साथ-साथ फर्नीचर और अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।डिप्टी सीएम ने कहा कि आधुनिक और मजबूत पुलिस भवन बनने से प्रशासनिक कार्यों में आसानी होगी और पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। इससे…

Read More

Samastipur : सीएम नीतीश कुमार दूसरे चरण की समृद्धि यात्रा के तहत आज यानी गुरुवार को समस्तीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले को कुल 827 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। सीएम ने 470 करोड़ रुपये की लागत से 71 योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 273.02 करोड़ रुपये की 74 योजनाओं का उद्घाटन और 83.29 करोड़ रुपये की लागत से 43 योजनाओं का कार्य प्रारंभ कराया। 2005 से पहले की सरकारों पर सीएम का हमला सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और वर्ष 2005 से पहले की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने…

Read More

Gumla : भरनो प्रखंड में गुरुवार को लगभग 22 हाथियों का झुंड देखा गया, जो लोहरदगा जिले की ओर से अम्लीय क्षेत्र में आया है। झुंड में छोटे बच्चे भी शामिल हैं और उनकी सुरक्षा को देखते हुए हाथी ग्रामीणों पर हमला कर सकते हैं। जिससे ग्रामीणों और किसानों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने शोर मचाकर हाथियों को गांव में प्रवेश करने से रोकने का प्रयास किया। झुंड फिलहाल आसपास के सीमावर्ती जंगलों में डेरा डाले हुए हैं। हालांकि कुछ लोग हाथियों को देखने और उनका वीडियो बनाने के लिए उनके पास जाने की कोशिश कर…

Read More

Ranchi : झारखंड में आयकर विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की अनुसंधान शाखा ने रांची समेत कई जिलों में छापेमारी शुरू की है। यह छापा मुख्य रूप से बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े लोगों के ठिकानों पर मारा जा रहा है। छापेमारी टैक्स चोरी के मामले में की जा रही है, जहां व्यापारियों पर अपनी वास्तविक आमदनी छिपाने का आरोप है। 2026 की पहली बड़ी छापेमारी वर्ष 2026 में आयकर विभाग की यह पहली बड़ी छापेमारी है। सूत्रों के अनुसार, रांची के अलावा जमशेदपुर, हजारीबाग और बिहार के कुछ जिलों में भी छापे मारे गए हैं। विभाग…

Read More

Ranchi : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज यानी गुरुवार को 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,52,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,60,550 रुपये पर बिक रहा है। कल 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,950 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,450 रुपये था। यानी आज दोनों में क्रमशः 2,950 रुपये और 3,100 रुपये की तेजी हुई है। चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। रांची में आज चांदी का भाव 4,00,000 रुपये प्रति किलो है, जबकि कल…

Read More

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर सुनवाई करते हुए बड़ा अंतरिम आदेश दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस ज्योमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि यूजीसी के नए नियम अस्पष्ट हैं और इनके दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अदालत ने नए नियमों पर रोक लगाते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। 2012 के नियम लागू करने का निर्देश सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने स्पष्ट किया कि जब तक अगला आदेश नहीं आता, तब तक यूजीसी के वर्ष 2012 के…

Read More

Bokaro : उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र में संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने की दिशा में गुरुवार को अहम पहल की गई। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक कार्यशाला आयोजित की। इसमें प्रक्षेत्र के सभी रेंज डीआईजी, जिलों के एसपी, एसडीपीओ, डीएसपी और अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला का फोकस नक्सल कांड, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और साइबर अपराध जैसे मामलों में संलिप्त अपराधियों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई रहा। आईजी ने बीएनएसएस की धारा 107 के तहत संपत्ति जब्ती और कुर्की के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने पर…

Read More

Godda : गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम चौक के पास महिला पर गोली चलाने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम श्याम कुमार साह, सुबोध कुमार साह और मो आरिफ बताये गये। सभी आरोपी बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। इस बात का खुलासा गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने मीडिया के सामने किया। एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि महिला की हत्या की साजिश उसके पति ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर रची थी। वारदात को बीते 17 जनवरी की…

Read More

Ranchi : झारखंड में सक्रिय कुख्यात राहुल दुबे गैंग झारखंड पुलिस के लिए लगातार सिरदर्द बना हुआ है। गैंग से जुड़े कई अपराधियों की गिरफ्तारी के बावजूद रंगदारी और धमकी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक बिल्डर से राहुल दुबे गैंग का नाम लेकर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी बिल्डर राफे कमाल ने इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। FIR के अनुसार, पंडरा स्थित उनकी जमीन को लेकर कुछ लोग लगातार दबाव बना रहे…

Read More