Gumla : गुमला जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ACB की टीम ने चैनपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में थाना प्रभारी द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत एसीबी को मिली थी। शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर एसीबी ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, एसीबी की टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसीबी की टीम ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और थाना प्रभारी शैलेश कुमार को अपने साथ रांची ले गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


