Patna : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही उनकी कामना है। सीएम ने अपने संदेश में कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो आपसी भाईचारे, मेल-मिलाप और नई शुरुआत का प्रतीक है। यह पर्व लोगों को एक-दूसरे के करीब लाता है और समाज में सौहार्द को मजबूत करता है।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह त्योहार खुशी और उल्लास के साथ मनाने का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि…
Author: डेस्क एडिटर
Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र की खड़िया कॉलोनी में उपमुखिया पति और सीएससी संचालक तारापदो महतो की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो शूटरों विकास दुबे और अभिषेक कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, वारदात में प्रयुक्त बाइक और खून लगा चाकू बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि यह हत्या जमीन विवाद के कारण की गई थी। हत्या की साजिश घाटशिला जेल में बंद आर्म्स एक्ट आरोपी जितेंद्र दुबे ने रची थी। जितेंद्र ने अपने भाई छोटू गोराई…
Ranchi : बीते 13 दिनों से लापता अंश-अंशिका प्रकरण में आखिरकार रांची पुलिस को 14वें दिन सफलता मिली। पुलिस टीम ने दोनों बच्चों को सकुशल रामगढ़ के चितरपुर स्थित अहमदनगर से बरामद किया है। मकर संक्रात के दिन बच्चों के लौटने पर पूरा परिवार के साथ-साथ रांची पुलिस भी खुशियां मना रही है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित डीजीपी तदाशा मिश्र की प्रेसवार्ता के बाद पूरी टीम को रिवॉर्ड देने की घोषणा हुई है। यह घोषणा स्वंय डीजीपी ने पत्रकारों के समक्ष किया है। रिवार्ड की घोषणा के बाद से पूरी टीम में खुशियों का माहौल है। इस टीम में आईपीएस, डीएसपी,…
Pakur : पाकुड़ में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। तिलभीटा और कोटलपोखर रेलवे स्टेशन के बीच अज्ञात लोगों ने रेल पटरी पर भारी बाधा डालकर ट्रेन को पलटाने की साजिश रची थी। समय रहते आरपीएफ और जीआरपी की सतर्कता से इस साजिश का खुलासा हो गया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना 10 जनवरी की रात की है। कुमारपुर गांव के पास लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 41/सी के समीप रेलवे ट्रैक पर करीब 1.57 मीटर लंबा कटा हुआ रेल का टुकड़ा रखा गया था। यदि समय पर यह बाधा नहीं हटाई जाती तो किसी भी ट्रेन…
Ranchi : हाल ही में जगरनाथपुर मौसीबाड़ी से लापता हुए पांच वर्षीय अंश कुमार और चार वर्षीय अंशिका कुमारी की सकुशल बरामदगी के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने उनके परिवार के लिए खास कदम उठाया है। सीएम ने निर्देश दिया है कि अंश और अंशिका के परिवार को सभी जरूरी सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए और उन्हें इस बारे में सूचित किया जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री ने लिखा कि इस खुशी के पल को केवल एक मां और परिवार ही पूरी तरह महसूस कर सकता है। उन्होंने रांची के जिला कलेक्टर (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री को इस मामले में…
Khunti : भाजपा के वरिष्ठ नेता, पद्मभूषण से सम्मानित और खूंटी के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा रंगदारी मांगने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए फोन पर पैसे की मांग की और धमकी भी दी। यह पहला मौका है जब 80 वर्षीय आदिवासी नेता को इस तरह की कॉल आई है। कड़िया मुंडा के निजी सहायक डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर 8208746581 से कड़िया मुंडा के नंबर 9431108685 पर लगातार कॉल आ रहे थे। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को…
New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को स्पष्ट कहा कि कुत्ते के काटने से किसी बच्चे, बुजुर्ग या कमजोर व्यक्ति की मौत या चोट होने पर राज्य सरकार को भारी मुआवजा देना होगा। इस मामले की सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने की। कोर्ट ने कहा कि पिछले 75 सालों से सरकारों ने आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, और इस लापरवाही के लिए राज्य सरकारें ज़िम्मेदार हैं। जस्टिस नाथ ने कहा, “हर कुत्ते के काटने और किसी कमजोर व्यक्ति की मौत या चोट…
सारण : सारण जिले के लिए 22 जनवरी यानि गुरुवार का दिन ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार का छपरा दौरा तय हो गया है। वे समृद्धि यात्रा के तहत गुरुवार को सारण पहुंचेंगे और जिलेवासियों को 100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान 200 से अधिक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। बिंदटोलिया बस…
New Delhi : देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में इस मौके पर भव्य परेड और कई खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें से एक प्रमुख कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ स्वागत समारोह है, जिसकी मेजबानी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इसके लिए राष्ट्रपति भवन ने मेहमानों को खास निमंत्रण पत्र भेजा है। उत्तर पूर्वी राज्यों की कला-शिल्प को समर्पित निमंत्रण इस साल का ‘एट होम’ निमंत्रण पत्र अष्टलक्ष्मी राज्यों के कुशल कारीगरों और शिल्पकारों को समर्पित है। अष्टलक्ष्मी राज्य पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्य हैं, जो अपनी समृद्ध और विविध…
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा पेसा नियमावली लागू नहीं करने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई पूरी करते हुए उसे निष्पादित कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने बालू और अन्य लघु खनिजों के आवंटन पर लगी रोक भी हटा दी है। इस फैसले से राज्य में बालू लीज प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने इससे पहले 29 जुलाई 2024 को राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह दो महीने के भीतर पेसा नियमावली लागू करे। तय समय सीमा में नियमावली लागू नहीं होने पर अवमानना…

