Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में शनिवार को ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन फेज-I’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह साइक्लोथॉन एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, रांची द्वारा एनसीसी निदेशालय बिहार एवं झारखंड के निर्देशन में “शौर्य के कदम, क्रांति की ओर” विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तीन एनसीसी साइकिल दलों ने वीर बिरसा मुंडा से जुड़े तीन ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया और अंत में मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और…
Author: डेस्क एडिटर
देश-विदेश: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिव देवजीत सैकिया और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम चयन में सबसे बड़ा फैसला शुभमन गिल को बाहर रखना माना जा रहा है। चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर ने कहा कि शुभमन गिल इस समय रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं…
New Delhi : भारत से युवाओं को अवैध तरीके से अमेरिका भेजने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की। ईडी ने एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान एजेंसी ने 4 करोड़ रुपये से अधिक नकद, करीब 300 किलो चांदी और 6 किलो सोने के बिस्किट जब्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट के ठिकाने से 4.62 करोड़ रुपये नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोना बरामद हुआ। छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन…
Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) और झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रही है। टूर्नामेंट की मेजबानी मिलने से झारखंड के खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। इस टूर्नामेंट में मेजबान झारखंड के साथ दिल्ली, बिहार और रेलवे की टीमें भाग ले रही हैं। सभी मुकाबले ग्रुप-सी के तहत खेले जा रहे हैं। पहला मैच दिल्ली और रेलवे के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि मुकाबले शुरू हो चुके हैं, लेकिन…
Ranchi : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कारोबारी विनय सिंह को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कांड संख्या 20/2025 के तहत की गई है। गिरफ्तारी के बाद विनय सिंह को रिमांड पर लिया गया है, जिससे उनकी कानूनी परेशानियां बढ़ गई हैं। विनय सिंह फिलहाल चार अलग-अलग मामलों में आरोपी हैं। इनमें एक मामला शराब घोटाले से जुड़ा है, जिसमें उन्हें कुछ राहत मिली है। हालांकि अन्य तीन मामलों में उन्हें जमानत लेनी होगी। सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद ही उनकी रिहाई संभव होगी। ACB ने आय से अधिक संपत्ति के इस मामले…
Ranchi : रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में ठंड का असर तेज हो गया है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम कनकनी बढ़ गई है। कई जिलों में घना कोहरा छाया रहने लगा है, जिसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे का असर बना रहेगा। रांची और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के कारण देर रात बेघर लोगों को काफी परेशानी हो रही है और…
New Delhi : संसद के शीतकालीन सत्र 2025 का आज 15वां और अंतिम दिन है। शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही होनी है, हालांकि यह देखना अहम होगा कि सदन सुचारू रूप से चलता है या फिर हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ती है। इससे पहले गुरुवार को राज्यसभा में ‘जी राम जी’ बिल पेश किया गया। वहीं लोकसभा में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिल पेश करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल अपनी बात रखना चाहता है और सत्ता पक्ष की बात सुनने को तैयार नहीं है। कृषि मंत्री ने अपने…
देश-विदेश: ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब दो महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में अजीत अगरकर की अगुवाई वाली BCCI चयन समिति कल यानी 20 दिसंबर को मुंबई में बैठक करेगी। इस बैठक में चयन समिति अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज और T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम का ऐलान करेगी। टीम इंडिया फिलहाल घर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज खेल रही है, जिसका आखिरी मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। BCCI ने बताया कि चयन बैठक के बाद प्रेस…
Muzaffarpur : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी के तहत निगरानी विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर अंचल में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नाजिर श्याम कुमार को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार नाजिर श्याम कुमार ने जमीन संबंधी काम करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग, पटना में की। जांच में शिकायत सही पाई जाने के बाद विभाग ने ट्रैप टीम भेजी। जैसे ही पीड़ित ने तय राशि नाजिर को सौंपी, निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से…
Latehar : PLFI के एक सक्रय उग्रवादी आलोक यादव उर्फ चन्द्रशेखर कुमार यादव ने आज यानी शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। उसने लातेहार एसपी कुमार गौरव के दफ्तर में हथियार, गोली और वर्दी के साथ आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण के दौरान आलोक यादव ने पुलिस के सामने एक देशी बंदूक, चार जिंदा गोलियां और उग्रवादी संगठन की वर्दी सौंपी। वर्दी में कैमोफ्लाज रंग की शर्ट, पैंट, टी-शर्ट और टोपी शामिल हैं। उसके सरेंडर करने के दरम्यान मौके पर पलामू प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, लातेहार एसपी कुमार गौरव, एसएसबी 32 बटालियन और सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट सहित सुरक्षा बलों के…

