Ranchi : रांची के चुटिया मेन रोड पर बीती देर रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारने वाली कार वेगन-आर (नंबर JH-01FB-5790) थी। सूत्रों के अनुसार, कार चालक नशे की हालत में था। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर बाहर आए। जैसे ही लोग गाड़ी के पास पहुंचे, चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया। वहीं, जिस दुकान के सामने कार खड़ी थी, उसके दुकानदार ने बताया कि उनकी कार दुकान के आगे सेड में खड़ी थी और अचानक जोरदार आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा कि दूसरी कार ने टक्कर मार दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


