Hazaribagh : हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी उजागर हुई है। इलाके में कोयला खनन हो रहा है, लेकिन अस्पताल में बिजली और अन्य जरूरी संसाधनों का अभाव है। मामला तब सामने आया जब एक महिला परिवार नियोजन ऑपरेशन के लिए अस्पताल गई। ऑपरेशन के दौरान अचानक बिजली चली गई और डॉक्टरों को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन पूरा करना पड़ा। यह घटना किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। स्थानीय लोग इस घटना से नाराज हैं और उनका कहना है कि अस्पताल में बिजली, जनरेटर और अन्य…
Author: डेस्क एडिटर
Ranchi : रांची पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से गुम हुए करीब 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आधुनिक तकनीकी विश्लेषण की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाया और इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद थाना परिसर में मोबाइल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कागजातों और तकनीकी सत्यापन के बाद 25 मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन सौंपे गए। इस मौके पर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया…
Bokaro : बोकारो सेक्टर-4 थाना की पुलिस ने महिला से ज्वेलरी और कैश की ठगी करने वाले शातिर अपराधी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संकल्प कुमार उर्फ गोलु और सूर्यकांत सोनी शामिल हैं। दोनों बिहार के पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से 1 लाख 75 हजार रुपये नकद, 22.72 ग्राम सोना और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर को कतरास मेन रोड निवासी अंजली सिन्हा ने सेक्टर-4 थाना में शिकायत दर्ज…
Ranchi : झारखंड में हाल ही में झोले में शिशु के शव ले जाने की घटना के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को और संवेदनशील बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी जिलों में मोक्ष वाहन (मॉर्च्युरी वाहन) की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। मंत्री ने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले के सदर अस्पताल में चार-चार मोक्ष वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर यह व्यवस्था पूरी कर ली जाए। इस योजना पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चाईबासा मामले में डॉ. अंसारी ने स्पष्ट किया कि…
Ramgarh : रामगढ़ जिले में शनिवार सुबह माया डूंगरी जंगल के पास घाटी क्षेत्र में हाथियों का एक झुंड दिखाई दिया। जंगल से निकलकर हाथी घाटी पार करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर पहुंच गए, जिससे सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अचानक हाथियों के सामने आने से वाहन चालकों और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घने कोहरे और ठंड के बीच घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी के साथ हाथियों को नियंत्रित किया। टीम ने हाथियों को सुरक्षित कॉरिडोर की ओर खदेड़ा, जिसके बाद एक बड़ा…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी इलाके के ध्रुव पत्राटोली में देर रात एक घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बबलू सोनार के घर को निशाना बनाकर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। हालांकि इस फायरिंग में किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा प्रेस रिलीज भी वायरल हुआ है। यह प्रेस रिलीज कुख्यात राहुल सिंह गैंग के आजाद सरकार के नाम से वायरल हुआ है। आजाद सरकार ने…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (पीवीएनएल) के सीईओ अशोक कुमार सहगल ने शिष्टाचार मुलाकात की। उनके साथ ह्यूमन रिसोर्स प्रमुख जेड रहमान, वरीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह और डीजीएम जे. महापात्र भी मौजूद थे। इस दौरान पीवीएनएल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 5 नवंबर 2025 से 800 मेगावाट क्षमता वाली एक यूनिट से व्यावसायिक बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है। पीवीएनएल के अधिकारियों ने इस यूनिट के समय पर शुरू होने के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्तर से मिले सहयोग…
Patna : बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सासु मां विद्यावती देवी (90) का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं और इलाज आईजीआईएमएस में चल रहा था। उन्होंने शुक्रवार शाम 6:40 बजे अंतिम सांस ली। शनिवार को बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार के साथ मौजूद हैं।बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बताया गया कि विद्यावती देवी पिछले दो महीने से आईजीआईएमएस में भर्ती थीं और लगभग हर शाम निशांत कुमार उनसे मिलने जाते थे। सीएम नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन…
Ranchi : निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे के कार्यकाल से जुड़े वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन मामले में प्रमुख आरोपी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन वी अंजारिया की पीठ ने की। अदालत ने फिलहाल विनय सिंह को अंतरिम जमानत प्रदान की है। जानकारी के अनुसार, विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कांड संख्या 11/2025 में नामजद आरोपी हैं। शिकायत में आरोप…
Ranchi : झारखंड के आदित्यपुर में स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का उद्घाटन अगले जनवरी में किया जाएगा। कॉलेज के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया। मुलाकात के दौरान कॉलेज की तैयारियों, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर चर्चा हुई। चेयरमैन ने बताया कि कॉलेज में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, अनुभवी डॉक्टरों की टीम और उच्च स्तरीय मेडिकल शिक्षा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कॉलेज खुलने से कोल्हान क्षेत्र और आसपास के इलाकों के लोगों को बेहतर और सुलभ…

