देश-विदेश: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले बड़ा विवाद सामने आया है। BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपने स्टार बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से तुरंत रिलीज करने का निर्देश दिया है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि यह कदम बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित अत्याचारों के विरोध में उठाया गया है। उन्होंने कहा, “हालिया घटनाक्रमों के कारण ही यह निर्णय लिया गया है।” मुस्तफिजुर रहमान को दिसंबर 2025 में IPL नीलामी में KKR ने ₹9.20 करोड़ में खरीदा था। अब बोर्ड ने KKR को राहत दी है कि वे उनकी जगह किसी अन्य…
Author: डेस्क एडिटर
Ranchi : रांची में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक पूरे जिले में चलेगा। इस वर्ष राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की थीम “सीख से सुरक्षा” रखी गई है। इसका उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। कर्मचारी मौजूद अधिकारी डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं जीवन और संपत्ति के नुकसान का बड़ा कारण बन रही हैं। जागरूकता रथ जिले के…
Ranchi : रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। उधार के रुपये के विवाद में पीयूष उर्फ इबरार अंसारी की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में समीर अंसारी (पतरातु, रामगढ़), साहिल टुडू और राम मुर्मू (दोनों छापर बरवाटोली, बुढ़मू, रांची) और नरेश मरांडी (पचंडा, बड़कागांव, हजारीबाग) शामिल हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। इस बात का खुलासा आज यानी शनिवार को रांची के रुरल एसपी प्रवीण…
Ranchi : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौसीबाड़ी खटल से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर से कुछ सामान लेने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। बच्चों के देर तक घर न लौटने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने धुर्वा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने…
देश-विदेश: केंद्र सरकार ने दर्द निवारक दवा निमेसुलाइड के निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही 100 मिलीग्राम से अधिक मात्रा वाली निमेसुलाइड की सभी खाने वाली (ओरल) दवाओं की बिक्री और वितरण पर भी रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस संबंध में 29 दिसंबर 2025 को अधिसूचना जारी की है। मंत्रालय का कहना है कि 100 मिलीग्राम से ज्यादा डोज वाली निमेसुलाइड दवाएं मानव स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरी हो सकती हैं, जबकि इनके सुरक्षित विकल्प बाजार में पहले से मौजूद हैं। यह प्रतिबंध औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा…
देश-विदेश: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में बुधवार को प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर रामलला का भव्य अभिषेक होगा। इस विशेष धार्मिक समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। रक्षा मंत्री सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और लगभग चार घंटे मंदिर परिसर में रहकर विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लेंगे। इसके अलावा वह परकोटा में बने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी करेंगे। प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला का अभिषेक किया जाएगा। यज्ञ, हवन और पूजन की पारंपरिक विधियां संपन्न होंगी। रक्षा मंत्री…
Ranchi : रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज डीजीपी तदाशा मिश्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के पद की जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी। उन्होंने उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मुलाकात के दौरान राज्य की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नए डीजीपी के नेतृत्व में राज्य की पुलिस व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।
Hazaribagh : लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी कारा) से तीन उम्रकैद के सजायाफ्ता कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। केंद्रीय कारा में पांच लेयर सुरक्षा की व्यवस्था है। कैदियों के जेल से फरार होने से कई सवाल खड़े हो रहे है। बताया जाता है कि फरार तीनों कैदी धनबाद जिले के बताए जा रहे हैं। जेल प्रशासन ने जिला पुलिस को सूचना देकर मदद मांगी है। हजारीबाग पुलिस इन कैदियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। कैदियों की गिनती के बाद मिली फरार होने की सूचना नियमित गिनती के लिए कैदियों को बैरक से…
Ranchi : रांची के साउथ ऑफिस पाड़ा इलाके में बुधवार सुबह एक अपार्टमेंट में तैनात सिक्योरिटी गार्ड का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और अपार्टमेंट के कर्मचारियों ने गार्ड को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि गार्ड की मौत किसी हत्या के कारण हुई है या किसी अन्य वजह से। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के…
गिरिडीह : गिरिडीह के बोड़ो इलाके में स्थित टाटा मोटर्स मोटोजेन शोरूम को एसीबी की टीम ने बुधवार को सील कर दिया। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे, उनके करीबी विनय सिंह और रिश्तेदारों एवं सहयोगियों के खिलाफ चल रही जांच के तहत की गई है। अचानक हुई इस कार्रवाई से गिरिडीह समेत आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। लोगों के बीच पूरे दिन इस मामले को लेकर चर्चा होती रही। स्थानीय पुलिस के सहयोग से हुई कार्रवाई जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग…

