Bokaro : सीएम हेमंत सोरेन का सोमवार को बोकारो पहुंचे, जहां उन्हें एयरपोर्ट पर पुलिस जवानों द्वारा भव्य गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। सीएम के आगमन के मौके पर जिले में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती।
इस अवसर पर उत्तरी छोटानागपुर के IG सुनील भास्कर, DC अजय नाथ झा, SP हरविंदर सिंह, और उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने सीएम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
मौके पर चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक और जिला स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने सीएम के दौरे को सुचारू बनाने के लिए सुरक्षा, यातायात और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा।सीएम हेमंत सोरेन का यह दौरा जिले में विकास कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाओं की जानकारी लेने के उद्देश्य से किया गया। उनकी मौजूदगी से जिले में अधिकारियों और आम जनता में उत्साह का माहौल देखा गया।


