Ranchi : मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘विकसित भारत जी राम जी’ किए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ के तहत रैली और पदयात्रा निकाली। रैली की शुरुआत मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास हुई, जहां प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनरेगा बचाने का संकल्प दिलाया। इसके बाद सभी नेता और कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए लोकभवन पहुंचे, जहां यह पदयात्रा सभा में बदल गई। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के…
Author: डेस्क एडिटर
रांची ..रांची में हरमू नदी को प्रदूषण से मुक्त कर उसके अस्तित्व को बचाने के लिए रांची नगर निगम का विशेष सफाई अभियान दूसरे दिन भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहा। नगर निगम की टीम ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से नदी में जमी गाद, प्लास्टिक कचरा और अन्य अपशिष्ट हटाने का काम तेज कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार कई दिनों तक चलेगा और इसे किसी भी स्थिति में बीच में नहीं रोका जाएगा। सफाई के साथ-साथ मुक्तिधाम पुल के दोनों ओर जाली लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा…
Ranchi : भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में पेसा (पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्र) अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पेसा कानून की मूल भावना से छेड़छाड़ कर इसे लागू किया है, जिससे आदिवासी समाज के साथ छल हुआ है। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि पेसा कानून को जिस तरीके से लागू किया गया है, उससे यह स्पष्ट होता है कि इसका उद्देश्य खनन माफियाओं और धर्मांतरण गिरोहों को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने आरोप लगाया…
Deoghar : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। उनके प्रवास के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन करने के साथ-साथ बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है।मुख्य निर्वाचन आयुक्त के देवघर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, डीआईजी संथाल परगना अंबर लकड़ा, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी सौरभ और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।वहीं, एयरपोर्ट के बाहर उनके आगमन पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Ranchi : भीषण ठंड और शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में केजी से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 5 जनवरी 2026 से 6 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दिया गया है। परीक्षाएं विद्यालय तय करेगा यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के बाद लिया गया है। मौसम विभाग ने रांची जिले को येलो जोन में रखते हुए भारी ठंड और शीतलहर की संभावना जताई है। आदेश में…
Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ममता कुमारी की हत्या उसके ही पति दिनेश्वर करमाली ने की थी। पुलिस के अनुसार, दिनेश्वर को शक था कि उसकी पत्नी का उसके भांजे सुदामा करमाली के साथ अवैध संबंध है। इसी शक में उसने हत्या की योजना बनाई। घटना 1 दिसंबर 2025 की दोपहर लगभग तीन बजे की है। अनगड़ा थाना को सूचना मिली कि एक घर में पति-पत्नी पर हमला हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ममता कुमारी मृत पाई गई और दिनेश्वर घायल अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में दिनेश्वर…
रांची. रांची स्थित रिम्स में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि दलाल और कुछ कर्मचारी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों से दो हजार रुपये तक की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। गुरुवार को निदेशक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी अपर चिकित्सा अधीक्षक और जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र काउंटर पर तैनात कर्मचारियों को तलब किया। उन्होंने साफ कहा कि जांच में आरोप सही…
Ramgarh : रामगढ़ जिले के बाजार टांड़ इलाके में साईं मार्बल के पास बुधवार सुबह एक टेंपो पलटने से कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। मृतका परीक्षा देने जा रही थी। मृत छात्रा की पहचान कोठार निवासी 20 वर्षीय नेहा कुमारी के रूप में हुई है। वह संजय ठाकुर की पुत्री थी और जीएम कॉलेज भुरकुंडा में परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान बाजार टांड़ के पास टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से नेहा को सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने…
Palamu : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक फर्जी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव का रहने वाला है। राजेश कुमार 2 जनवरी को हुसैनाबाद थाना पहुंचा था, जहां उसने खुद को 2014 बैच का ओडिशा कैडर आईएएस अधिकारी बताया। उसने यह भी दावा किया कि वह ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सीएओ पद पर तैनात है। थाना प्रभारी को आरोपी की बातों पर उस समय शक हुआ, जब उसने बताया कि वह भुवनेश्वर, देहरादून और हैदराबाद जैसे अलग-अलग…
देश-विदेश : छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार सुबह सुकमा जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, सुकमा में 10 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। साथ ही, पड़ोसी बीजापुर जिले में भी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें 2 नक्सली मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों क्षेत्रों में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी और अभियान अभी भी चल रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुकमा जिले के दक्षिणी जंगल में सुरक्षाकर्मियों का दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था और वहीं मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने कहा कि अब तक 10…

