रजरप्पा। गोला प्रखंड के मुरपा गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामगढ़ सांसद प्रतिनिधि श्सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने फीता काटकर विधिवत रूप से किया।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में अध्यक्ष कमलेश महतो, सचिव सुभाष गुप्ता, कोषाध्यक्ष देव चरण रविदास, भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू साव, बांदा मुखिया कुलदीप साव, समाजसेवी राजेश महतो, भाजपा युवा नेता सूरज वर्मा और संतोष साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भक्ति जागरण को संबोधित करते हुए कि भक्ति जागरण के भजन और माता के जयकारा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है ।सनातन संस्कृति और धर्म में नवरात्रा का विशेष महत्व है,जिसमे हम सभी माता के नव रूप का पूजन और आराधना करते है ।उन्होंने सभी को नवरात्र और दुर्गा पूजा की सभी को बधाई भी दिए ।
कार्यक्रम में भाजपा गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, जितेंद्र साव, सूरज वर्मा, संतोष कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए।
स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। भव्य भक्ति जागरण ने क्षेत्र में उत्सव का विशेष माहौल बना दिया।


