सुकरीगढ़ा निवासी जया कुमारी ने चितरपुर प्रखण्ड का नाम किया रोशन, चितरपुर इंटर कॉलेज में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन
चितरपुर इंटर कॉलेज प्रबंधन ने दी बधाई

रजरप्पा। कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों और कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता मिलना मुश्किल नहीं होता है। इसी बात को सच साबित कर दिखाई है सुकरीगढ़ा निवासी जया कुमारी। कम संसाधन के बावजूद सीजीएल जैसे बड़े परीक्षा में सफलता हासिल कर चितरपुर इंटर कॉलेज का नाम रोशन किया है। जिससे कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाएं खुश हैं।
चितरपुर इंटर कॉलेज प्रबंधन ने जया कुमारी को किया सम्मानित
चितरपुर इंटर कॉलेज में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से सामजसेवी सह दानदाता शाहिल शफीक व विशिष्ट अतिथि के रूप में चितरपुर इंटर कॉलेज के प्राचार्य रणवीर कुमार मौजूद थे। मौके पर सामजसेवी सह दानदाता शाहिल शफीक ने कहा कि आज कॉलेज गौरवानिवत महसूस कर रहा हैं। जया कुमारी का संघर्ष काफी सराहनीय हैं।इस दौरान पदाधिकारी जय कुमारी को शॉल ओढ़ाकर, मोमेंटो एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार, प्रोफेसर अरशिया इम्तियाज, अनिता साहू, नीतू मित्तल, दीपेश्वर सिंह, अनवर उल्लाह, विजयदीप उपाध्याय, मो जावेद, सुकेसा, मो मंजर आदि थे।
बक्सर में जया कुमारी का हुआ पोस्टिंग
जया कुमारी का चयन सीजीएल परीक्षा में होने के बाद सुकरीगढ़ा गांव में खुशी की लहर हैं। जया कुमारी ने सफलता का श्रेय माता, पिता, दीदी को दिया हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल से सेल्फ स्टडी करके परीक्षा की तैयारी की हूँ। परीक्षा की तैयारी में घर वालो का सहयोग मिला हैं तभी जाकर सफलता हासिल की हूँ। जया कुमारी का फिलहाल पोस्टिंग बक्सर डिवीजनल में पोस्टल विभाग में हुआ हैं। जया कुमारी की 3 बहन और एक भाई हैं। बहन में जया तीसरा नम्बर में है। जया कुमारी गर्ल्स हाई स्कूल सुकरीगढ़ा से मेट्रिक, चितरपुर इंटर कॉलेज से इंटर एवं रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता मनोज प्रसाद का ज्वेलरी दुकान है। बेटी के सफलता पर मां पिता ने खुशी जाहिर किया हैं।


