विजयादशमी आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाये: रोशनलाल
रामगढ़। शहर के सिद्धू कान्हु मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भारी बारिस के बावजूद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। मौके पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विधायक रोशन लाल चौधरी ने आग लगाई। जिसके बाद तीनो के पुतले धू धू कर जल गया। सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति के द्वारा आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा।
भारी बारिश के बाद भी रावण दहन को लेकर उमड़ी भारी भीड़ , देखी शानदार आतिशबाजी
सिद्धू कान्हु मैदान में सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति के द्वारा आयोजित रामगढ़ जिला का सबसे बड़ा व भव्य रावण दहन समारोह में भारी बारिश के बाद भी हज़ारों लोगों की भीड़ उमड़ी, सभी ने लगभग 1 घंटे तक चल शानदार आतिशबाजी का आनंद लिया। इस बीच लोगों की भीड़ जय श्री राम का जमकर नारा भी लगाते रहे।
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है ‘विजयादशमी:चंद्रप्रकाश चौधरी
इस अवसर पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है विजयादशमी। उन्होंने
समस्त राज्यवासियों को दशहरा की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है. बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला यह त्योहार समाज को सदा सही दिशा दिखाता है।
विजयादशमी’ आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाये:रोशनलाल चौधरी
जिले में सबसे बड़ा और भव्य रावण दहन समारोह का आयोजन करने वाली सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति के अध्यक्ष सह विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि आज दशहरा का अंतिम पड़ाव है और खराब मौसम होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल हुए हैं। यह हमारी संस्कृति और परंपरा के प्रति लोगों के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। इस सामाजिक समरसता के लिए आप सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति के सचिव महावीर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश गोयंनका, उपाध्यक्ष गंगा भगत, रविंद्र सिंह बिट्टी, मुख्य संरक्षक योगेश बेदिया, मनोज महतो छोटू सिंह ,सह सचिव दिनेश स्टील ,दिनेश शर्मा, अभिमन्यु कुशवाहा ,कुलदीप वर्मा और कार्यकारिणी सदस्यों ने मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश चौधरी विशिष्ट अतिथि रोशन लाल चौधरी को 51 किलो का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इन्होंने कार्यक्रम को बनाया सफल
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रोशनलाल चौधरी, सचिव महावीर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश गोयंनका, उपाध्यक्ष गंगा भगत, रविंद्र सिंह बिट्टी, मुख्य संरक्षक योगेश बेदिया, मनोज महतो
, छोटू सिंह, सहसचिव दिनेश स्टील, राकेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, अनुज मित्तल, अभिमन्यु कुशवाहा, कुलदीप वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य वीरू सिंह, राजेंद्र महतो, जयप्रकाश मनकी, कैलाश रजक, राजेश महतो, धीरज साव, टिंकू कुशवाहा, नीतीश कुशवाहा, मनोज कुमार महतो, करमजीत सिंह जग्गी, आशीष कुमार, मनीष गोयल, आनंद चौधरी ,पप्पू शाह, बबलू कुमार, सतीश कुशवाहा, अंकित अग्रवाल, रंजीत कुमार आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


