Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#ब्रेकिंग न्यूज़»रफ़्तार का कहर: छोटकीपोना में तेज रफ्तार कार के रौंदने से आधा दर्जन लोग घायल, रेफर
#ब्रेकिंग न्यूज़

रफ़्तार का कहर: छोटकीपोना में तेज रफ्तार कार के रौंदने से आधा दर्जन लोग घायल, रेफर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरOctober 3, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link


रजरप्पा | प्रिंस वर्मा

रामगढ़ – बोकारो मार्ग के छोटकीपोना चौक के समीप शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार के रौंदने से आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार चितरपुर से रामगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ग्लैंजा कार ने छोटकीपोना चौक पर खड़े कई स्थानीय लोगों को रौंद दिया। और लोगों को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराया। जिससे कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सबसे पहले कार ने खड़े मोटरसाइकिल पर सवार अक्षय कुमार, नंदन कुमार पिता मनोज महतो को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद कार ने ट्यूशन पढ़ाने जा रहे सतवन कुमार व उसके साथ खड़ा अभिषेक कुमार व उसकी नानी को भी जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वे तीनों लोग भी बुरी तरह से घायल हो गए। उसके बाद कार ने एक ठेला को टक्कर मारते हुए कार सीधे एक पेड़ से जा टकराई। कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि पेड़ भी उखड़ गया। जिससे कार में सवार दो लोगों को भी काफी चोटे आई है। घटना के बाद यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए कई घायलों को रेफर कर दिया गया है। वही घटना की सूचना मिलने पर रजरप्पा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

भारत पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है, दुश्मन के लिए हमेशा तैयार हैं नौसेना : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

January 23, 2026

अवैध खनन पर आवाज उठाना पड़ा भारी, थाने में शिकायत, जेएलकेएम नेता रवि महतो को जान का खतरा, पढ़े पूरी खबर

January 15, 2026

राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश, नौ लोग थे सवार

January 10, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.