रजरप्पा। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह सोमवार शाम रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचीं। यहां पहुंच कर उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में होने वाली संध्या आरती में भी भाग लिया और श्रद्धालुओं के बीच उपस्थित रहकर अपनी भक्ति भाव प्रदर्शित किया। अक्षरा सिंह ने पूजा के पश्चात नारियल की बलि दी और रक्षा सूत्र बंधवाई। उनके रजरप्पा पहुंचने से स्थानीय लोगों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बन गया। मंदिर न्यास समिति और अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे और उन्होंने अभिनेत्री के भक्ति पूर्ण व्यवहार की सराहना की। बताया जाता है कि अक्षरा सिंह झारखंड में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आयी हुई थीं और उसी सिलसिले में सोमवार शाम रजरप्पा पहुंचीं। पूजा-अर्चना और आरती संपन्न होने के बाद अभिनेत्री अपने कार्यक्रम के लिए रवाना हो गयी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


