Author: खबरबोल एडिटर

BIHAR: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर एक रैली में बयान दिया था, जिस पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पलटवार किया है। गौरव भाटिया ने तेजस्वी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “मौलाना” और “नौवीं फेल” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी इस देश को इस्लामिक मुल्क बनाने और शरिया कानून लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। भाटिया ने यह भी कहा कि अगर शरिया कानून चाहिए तो पाकिस्तान चले जाएं। दूसरी ओर, तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार…

Read More

रांची। बहरागोड़ा-बारिपदा मुख्य मार्ग पर जामशोला के निकट स्थित जिओ पेट्रोल पंप के समीप एक प्रोपलीन गैस से लदे टैंकर में रिसाव की सूचना पर जिला प्रशासन तत्परता से कार्य कर रही है। डीसी कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है एवं संबंधित मार्ग पर वाहन आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। विशेषज्ञों की निगरानी में रिसाव को नियंत्रित करने का कार्य जारी है। सावधानी के तौर पर आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को जानकारी प्रेषित की जा रही…

Read More

­रांची।  झारखंड में शराब दुकानों के संचालन को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जारी आदेश के तहत 1 जुलाई से पूरे प्रदेश में शराब दुकानों का हैंडओवर और टेकओवर शुरू किया जाएगा। इस प्रक्रिया की शुरुआत मंगलवार से की जाएगी, जिसके तहत वर्तमान संचालकों से दुकानों का नियंत्रण नए संचालकों को सौंपा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया राज्यभर में एक साथ लागू की जा रही है, जिसमें जिला-स्तर पर दुकानों की जिम्मेदारी का स्थानांतरण होगा। हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया के दौरान कई शराब दुकानें अस्थायी रूप से बंद रहेंगी, जिससे आम उपभोक्ताओं को…

Read More

सड़क हादसा में पति की मौत, पत्नी गंभीर, bबाइक हादसे में युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल जामताड़ा। गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर पबिया के समीप सोमवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार मुकेश पहाड़िया (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी प्रतिमा पहाड़िया (22) गंभीर रूप से जख्मी हो गई। प्रतिमा को बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। दोनों पति-पत्नी फतेहपुर अंखीया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी…

Read More

मेरठ। शालू का पति विनय दौराला गन्ना समिति में नौकरी करता है। 3 साल से उसका अफेयर चल रहा था। शालू ने कई बार समझाया, तीन बच्चों का वास्ता दिया लेकिन पति नहीं सुधरा। 2009 में शालू की शादी हुई थी और सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन उसका पति बात-बात पर झगड़ा करने लगा। पता चला कि उसके दफ्तर में उसका किसी महिला से अफेयर चल रहा है बस एक दिन शालू दफ्तर पहुंच गई और विनय को धरकर कूट दिया। साथ उसका चेहरा सिहाई से काला कर दिया।

Read More

Ramgarh. गिरीडीह लोकसभा से दो बार के सांसद सह झारखंड के पूर्व मंत्री चन्द्र प्रकाश चौधरी सोमवार को दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात कर उनके पिता झारखंड के दिग्गज आंदोलनकारी नेता सह गुरु जी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली। साथ ही जल्द स्वास्थ्य होने की कामना किया।

Read More

रजरप्पा। सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट एवं चितरपुर उप डाकघर में आरपीएलाई/पीएलआई को लेकर आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल के डाक निरीक्षक आशीष पांडेय, रामगढ़ शाखा के आई पी पी बी मैनेजर अमित कुमार, डाक अधिदर्शक पूर्वी अनुमंडल रामगढ़ सर्वेश कुमार मौजूद थे। आयोजित बैठक में रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल के डाक निरीक्षक आशीष पांडेय ने आगामी 9 जुलाई को लगने वाले डाक चौपाल को सफल बनाने एवं मेला का उद्देश्य के बारे विस्तार से बताया गया। डाक निरीक्षक ने बताया कि आगामी 9 जुलाई को पुरे भारत के सभी डाकघर में केंद्रीय संचार मंत्रालय…

Read More

धनबाद। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार पोस्टिंग के बाद पूरा एक्शन मोड में दिख रहे है। हर दिन अलग कार्य कर लोगो को चौका रहे है। ऐसा ही सोमवार को देखने को मिला। एसएसपी के निर्देश पर धनबाद पुलिस आधी रात को सड़क पर उतरकर एंटी क्राइम चेकिंग लगा दी। इस दौरान ग्रामीण एसपी कपील चौधरी व सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कई जगहों पर जांच अभियान चलाया गया।इस विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों की सघन जांच की है और इस दौरान कई चार पहिये वाहनों से काला शीशा (ब्लैक फिल्म) को हटाया गया। इस…

Read More

पटना।  सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने एक टीवी को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ और राजनीतिक भविष्य को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए. तेज प्रताप ने साफ तौर पर कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव की तस्वीर उन्होंने खुद एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर की थी और उन्हें अपने ‘प्रेम’ पर कोई पछतावा नहीं है. तेज प्रताप ने बेबाकी से स्वीकार किया, “मेरा ही पोस्ट था… हमने ही डाला था… जो बीत गया अब उस पर मेरा ध्यान नहीं है. हमें अभी काम करना है, जो…

Read More

बरकाकाना। नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर इक्कीस के भदवाटांड़ में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बीते कई दिनों से क्षेत्र में बिजली गुल थी।स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए काफी प्रयास किया,लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। तदोपरांत स्थानीय लोगों ने स्थानीय विधायक रौशन लाल चौधरी को लिखित आवेदन देकर नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए मदद की गुहार लगाई।स्थानीय विधायक रौशन लाल चौधरी ने आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए बिजली विभाग के वरिय पदाधिकारियों से संपर्क साध कर सौ केवीए का नया ट्रांसफार्मर मुहैया कराया। बड़कागांव विधायक श्री चौधरी ने फीता काट कर…

Read More