पटना। बिहार की राजनीति में एक और नया मोड़ आ गया है. यूट्यूबर और नेता मनीष कश्यप ने औपचारिक रूप से जनसुराज पार्टी का दामन थामने का ऐलान कर दिया है. अपने स्पष्ट तेवर और जन मुद्दों को लेकर मुखर रहने वाले मनीष कश्यप अब 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में चनपटिया सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. सोशल मीडिया पर मनीष कश्यप ने एक तस्वीर पोस्ट की है. अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से विचार-विमर्श के बाद मैं यह घोषणा करता हूं कि 7 जुलाई को औपचारिक रूप से जन सुराज से जुड़ रहा हूं।
Author: खबरबोल एडिटर
रामगढ़। भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) में रामगढ़ के मुखर मजदूर नेता संतोष महतो को केंद्रीय विस्तार कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह घोषणा बीकेएमएस के महामंत्री एवं जेएलकेएम श्री जयराम महतो और अध्यक्ष अजय महतो द्वारा की गई। जिसपर मजदूरों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। संतोष महतो की नियुक्ति न केवल रामगढ़ बल्कि पूरे झारखंड में मजदूर आंदोलन को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगी संतोष महतो, जो लंबे समय से मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते रहे हैं, उनकी यह नियुक्ति न केवल रामगढ़ बल्कि पूरे झारखंड में मजदूर आंदोलन को एक नई ऊर्जा प्रदान…
रामगढ़। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू ने अपने जन्मदिवस के पावन अवसर पर रोटरी सेंट्रल के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 18वीं बार रक्तदान कर अपने जन्मदिवस को यादगार बनाया। अमित साहू ने बताया कि आज के दौर में भी रक्तदान करने को लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच लाने के लिए आज हम अपने जन्मदिवस पर रक्तदान कर रहे हैं।
नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप का बहुचर्चित “बिग ब्यूटीफुल बिल” शायद पारित हो गया है, लेकिन इसकी कीमत क्या होगी, यह एक बड़ा सवाल है. आलोचकों ने चेतावनी दी है कि इस बिल के कारण 12 मिलियन (1.2 करोड़) लोग अपनी स्वास्थ्य सेवा खो सकते हैं, और देश का कर्ज का स्तर तेजी से बढ़ सकता है. यह बड़े पैमाने की राजनीति है, जिसके परिणाम और भी बड़े हो सकते हैं।
यूपी। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां प्रेमी को फोन कर प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया. फिर किया ऐसा कांड कि युवक पहुंचा अस्पताल। ये है पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का रहने वाला युवक मेहरावल क्षेत्र की रहने वाली युवती से प्यार करता है. युवती भी युवक को प्यार करती है. बताया जा रहा है कि दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है. 30 जून को रात 10 बजे युवती ने फोन कर युवक को मिलने के लिए बुलाया. युवक की मां के अनुसार जब वो…
बहरागोड़ा। बहरागोड़ा-बारिपदा मार्ग स्थित जामशोला के समीप प्रोपलीन गैस टैंकर में रिसाव मामले में स्थिति सामान्य होने लगी है। विशेषज्ञों की देखरेख में गैस रिसाव को नियंत्रित कर क्षतिग्रस्त टैंकर से गैस को सुरक्षित तरीका से एक अन्य वाहन में स्थानांतरित किया गया, जिसे गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से बहाल किया जा रहा है। पूरे मामले पर डीसी ख़ुद रख रहे है नज़र डीसी कर्ण सत्यार्थी ने राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता और समन्वय के लिए विशेषज्ञों की टीम, एनडीआरएफ, अग्निशमन…
औरंगाबाद: इश्क में धोखाधड़ी का गजब मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी पर आरोप है कि उसने प्रेमिका की जमीन अपने नाम करवा ली और फिर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की ग्यारह साल तक लीव-इन रिलेशन में रहे। इस दौरान प्रेमिका की जमीन को प्रेमी ने अपने नाम करवा ली। यही नहीं जमीन बेच भी दी और फिर वो भाग गया। अब प्रेमिका न्याय के लिए बिहार राज्य महिला आयोग पहुंची है। पटना में महिला आयोग ने इस केस पर मंगलवार को सुनवाई की। इसमें जांच के आदेश दिये हैं। जांच के बाद प्रेमी के…
जमशेदपुर। 7.50 लाख के 50 मोबाइल चोरी में शामिल दो आरोपी को जमशेदपुर जिले के घाटशिला थाना पुलिस ने पूर्णिया से गिरफ्तार किया है. आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया है. चोरी का मोबाईल उपयोग किये जाने के तकनीकी जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार आरोपी में बिहार के पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र के बाराटोला निवासी बहालुल और बायसी थाना क्षेत्र के चकला यार्ड नं-07 के रहने वाले मो० शकलेन का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 45 पीस स्मार्टफोन, 33 चार्जर, 1 हेडफोन और 25,000 रुपया नगद पुलिस ने बरामद किया है।…
पटना। बिहार का पहला परमाणु बिजली घर बांका में बनेगा. केंद्र सरकार की ओर से बिहार में परमाणु बिजली घर बनाए जाने के आश्वासन के बाद बिजली कंपनी ने बांका में परमाणु बिजली घर बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है. अब जल्द ही केंद्र सरकार की टीम बांका में परियोजना स्थल का जायजा लेगी. इसके बाद परमाणु बिजली घर बनाने कार्य शुरु किया जाएगा।
घाटशिला। पूर्वी सिंहभूम जीओ के चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार में प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरूण नंदी से विगत सोमवार की रात करीब 8:30 बजे हुए डेढ़ किलो सोने के जेवरात लूट कांड के दो आरोपी पश्चिम बंगाल के जामबनी थाना क्षेत्र के पड़िहाटी के पास जामबनी पुलिस ने धर दबोचा। एक आरोपी भागने में सफल रहा। जामबनी पुलिस के मुताबिक लूटे गये लगभग दो करोड़ के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। पकड़ा गया एक अपराधी जमशेदपुर के बागबेड़ा का निरंजन गौड़ और दूसरा अपराधी बिहार के औरंगाबाद के रफीगंज का मोहम्मद रफीक है। चाकुलिया के थाना प्रभारी…

