चाईबासा । हुसिपी स्थित जंगल से अभियान में नक्सलियों द्वारा छुपाए गए 18000 डेटोनेटर सुरक्षाबलों ने बरामद किया है. सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के दौरान टोन्टो थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. टोन्टो थाना क्षेत्र स्थित हुसिपी गांव के जंगल में नक्सलियों द्वारा पूर्व से छुपाकर रखे गये लगभग 18000 डेटोनेटर बरामद किया गया है. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट कर दिया गया है.
Author: खबरबोल एडिटर
Ramgarh: देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ स्थल रजरप्पा मंदिर में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्वास्थ्य लाभ के लिए रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर के यज्ञशाला में हवन यज्ञ किया. जानकारी के अनुसार झामुमो संयोजक मंडली प्रमुख विनोद किस्कू के नेतृत्व में यहां कार्यकर्ताओं ने गुरु जी की तस्वीर (कट आउट) के साथ हवन यज्ञ कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। यहां आचार्य संतोष पांडेय, पवन कुमार मिश्रा, सुबोध पंडा, गुड्डू पंडा, लोकेश पंडा, सुधाकर मिश्रा द्वारा विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ कराया गया। मौके पर झामुमों…
मांडू। जिला उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने मंगलवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय मांडू का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय परिसर में उपस्थित प्रभारी कल्याण पदाधिकारी से कल्याण विभाग के द्वारा प्रखंड में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात प्रधान सहायक से भी पूछताछ करते हुए प्रखंड परिसर का साफ- सफाई पर नजर डाले। वहीं उपायुक्त ने अंचल कार्यालय में सीओ विमल कुमार सिंह से भी पूछताछ कर जानकारी ली। इसके बाद उपायुक्त बारुघुटू उतरी पंचायत के ग्राम बंजी में नवनिर्मित बारुघुटू पूर्वी और निर्माणाधीन बारुघुटू मध्य पंचायत सचिवालय का निरीक्षण करने…
पतरातू। पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश होने के कारण डैम भर गया। साथ ही इसके मुख्य जलस्रोत नलकारी और घाघरा नदी से लगातार पानी आने के कारण पतरातू डैम के जलस्तर में वृद्धि होती जा रही है। वर्तमान समय में डैम का जलस्तर 1327.60आर एल से पार हो चुका है। इसको देखते हुए पतरातू डैम के आठ फाटक में से चार और पांच नंबर फाटक को 2- 2 इंच खोलकर जल की निकासी की जा रही है। डैम का जल जमाव क्षमता 1332 आर एल है। यह जानकारी पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति के संपदा पदाधिकारी विवेक कुमार ने…
रामगढ़। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण मानने को लेकर मंगलवार को रामगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने किया। बैठक में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, अग्निशामन, विद्युत विभाग, छावनी परिषद के कर्मचारी के अलावा शांति समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान बैठक में मुहर्रम पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि शांति और सौहार्द के साथ मुहर्रम पर्व मनाए। किसी भी धर्म के प्रति अफवाह फैलाने वालों पर…
रामगढ़। जिले के प्रसिद्ध रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका दरबार में पूजा करने आया युवक भैरवी नदी में डूब गया था। तीन दिन पहले हुए इस हादसे के बाद पुलिस उसकी लाश की तलाश नदियों में कर रही थी। 72 घंटे के बाद उसकी लाश तेनुघाट डैम के पास मिली है। रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार खुद अपनी टीम के साथ गए थे और नदी से उसे युवक की लाश निकाली। उन्होंने बताया कि पटना से दर्शन करने आए परिवार का एक युवक नहाने के दौरान भैरवी नदी में डूब गया था। नदी का बहाव तेज होने के कारण शशि कुमार नामक…
रामगढ़। थाना क्षेत्र के रांची रोड के व्यवसायी रविंद्र साहू से 80 लाख ठगने वाली नंदिनी साहू की मां गीता देवी को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगी की रकम गीता देवी के खाते में भी गई थी। उनके खाते में 4.50 लाख रुपए गए थे। उस रकम का फिक्स डिपॉजिट किया गया है। गीता देवी को पुलिस ने अभियुक्त बनाया और उन्हें जेल भेज दिया। साथ ही उस रकम को बैंक में ही फ्रीज कर दिया गया है। मंगलवार को रामगढ़ थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि ठगी के इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही…
रामगढ़। हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह में आदिवासी भाई-बहनों पर लाठीचार्ज और अत्याचार के विरोध में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम मंगलवार की देर शाम सुभाष चौक पर जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में किया गया। जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि भोगनाडीह में पुलिस जुल्म की निंदा करता हूं । हूल दिवस की पावन अवसर पर भोगनाडीह में पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज और आंसू गैस गोले दागे जाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना बर्बर अंग्रेजी हुकूमत की यादें ताजा कर दी है । घुसपैठियों की गोद…
रामगढ़। रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के द्वारा गांधी चौक स्थित रोटरी हॉल में डॉक्टर डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद थी। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, संजय अग्रवाल,विजय कुमार, डॉ के चंद्रा ने दीप प्रज्वलन कर किया। डॉ महालक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि हेल्थ इज वेल्थ , डॉक्टर्स हर पल आपके साथ है। लोगों को अपना ध्यान रखना अति आवश्यक हैं। रोटरी रामगढ़ मानव सेवा के लिए हमेशा से तत्पर हैं । मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने किया इन्हें किया गया…
रजरप्पा। रामगढ़ विधानसभा कांग्रेस विधायक ममता देवी को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसको देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अनुमोदन के पश्चात कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा की गई। पार्टी ने ममता देवी को बिहार में आगामी चुनावी रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त…

