बरकाकाना। नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर इक्कीस के भदवाटांड़ में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बीते कई दिनों से क्षेत्र में बिजली गुल थी।स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए काफी प्रयास किया,लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
तदोपरांत स्थानीय लोगों ने स्थानीय विधायक रौशन लाल चौधरी को लिखित आवेदन देकर नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए मदद की गुहार लगाई।स्थानीय विधायक रौशन लाल चौधरी ने आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए बिजली विभाग के वरिय पदाधिकारियों से संपर्क साध कर सौ केवीए का नया ट्रांसफार्मर मुहैया कराया।
बड़कागांव विधायक श्री चौधरी ने फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया।नया ट्रांसफार्मर मुहैया कराने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।मौके पर उपस्थित बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आम जनता की समस्याएं हमारी समस्याएं हैं और समस्याओं का समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
स्थानीय लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।मौके पर भाजपा युवा जिला अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव,स्थानीय वार्ड पार्षद गीता देवी,आजसू के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी हरीरत्नम साहू,सुदर्शन महतो,लव कुमार,अरविंद सिंह,सुषमा कुमारी,पन्ना लाल, जे के लाल,जलेश्वर करमाली,लखी राम बेदिया,मनोज कुमार,राजेश यादव,दिनेश रजक,बिंदेश्वर नायक,अमन शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


