BIHAR: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर एक रैली में बयान दिया था, जिस पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पलटवार किया है। गौरव भाटिया ने तेजस्वी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “मौलाना” और “नौवीं फेल” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी इस देश को इस्लामिक मुल्क बनाने और शरिया कानून लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। भाटिया ने यह भी कहा कि अगर शरिया कानून चाहिए तो पाकिस्तान चले जाएं। दूसरी ओर, तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में उनकी सरकार बनने पर वे केंद्र के वक्फ अधिनियम को “कूड़ेदान में फेंक देंगे।” यह बयानबाजी बिहार चुनाव से पहले हिन्दू-मुस्लिम राजनीति को हवा दे रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


